..................... Orry urfi javed rakhi sawant poonam pandey these stars have become social media sensations - Hindi Filmibeat

ना कोई काम, ना ही एक्टिंग के धुरंधर, फिर भी सोशल मीडिया सेंसेशन बने रहते हैं ये स्टार्स

urfi javed, orhan Awatramani, rakhi sawant, poonam pandey

आज के समय में सोशल मीडिया का प्लेटफार्म काफी ज्यादा बड़ा हो चुका है और उभर कर आ रहा है। बड़े से लेकर बच्चों तक में यह काफी लोकप्रिय हो चुका है। सोशल मीडिया के जरिए लोग एक दूसरे से जुड़े रहते हैं और बातचीत करने का यह एक माध्यम है। लेकिन अब ये एक लोकप्रियता का मंच भी बन चुका है। फिल्मी जगत के ऐसे बहुत सारे सितारे हैं, जो कि इस प्लेटफार्म को इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी हस्तियों के बारे में बताने वाले हैं, जो कि अभिनय की दुनिया में एक्टिव ना होते हुए और ना ही कोई बड़ी फिल्म में काम करते हुए भी सोशल मीडिया के जरिए काफी ज्यादा लाइमलाइट में बने रहते हैं।

ओरी (Orhan Awatramani)

ओरहान अवतरमणि यानि कि ओरी इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। बता दे की कुछ दिनों पहले ही वह सलमान खान के कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 में भी पहुंचे। बता दे की शो के दौरान उन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। हालांकि बिग बॉस में आने से पहले भी ओरी काफी ज्यादा चर्चा का विषय बन चुके हैं। अक्सर उन्हें स्टार किड्स के साथ में पार्टी करते हुए देखा जाता है।

उर्फी जावेद (Urfi Javed)

उर्फी जावेद आज के समय में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। बता दे कि उनको किसी भी बड़ी फिल्म में नहीं देखा गया है। हालांकि उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में छोटे-मोटे किरदार निभाए हैं। लेकिन आज के वक्त में वह अपने ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में बनी रहती है। वह आए दिन कपड़ों के साथ नए एक्सपेरिमेंट के चलते सोशल मीडिया पर अब काफी ज्यादा चर्चा के विषय बन चुकी है।

राखी सावंत (Rakhi Sawant)

राखी सावंत सोशल मीडिया की ड्रामा क्वीन मानी जाती है और आपको बता दें कि वह अपने डांस के लिए भी काफी ज्यादा मशहूर है। फिल्मों में भी उन्हें छोटे-मोटे रोल निभाते हुए देखा जा चुका है। हालांकि उन्हें बिग बॉस में देखा गया था और इसी के बाद वह काफी ज्यादा चर्चा का विषय भी बनी। इसी के अलावा राखी सावंत को उनके निजी जीवन के चलते सुर्खियों में देखा जाता है क्योंकि कुछ वक्त पहले उन्होंने आदिल दुर्रानी के साथ में शादी की और बाद में उन्हें पर संगीन आरोप लगाए।

पूनम पांडे (Poonam Pandey)

पूनम पांडे सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव नजर आती है और आपको बता दें कि अपने लुक्स को लेकर हर वक्त चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इसी के अलावा आपको बता दें कि उन्हें फिल्मों में भी काफी हॉट किरदार में देखा गया है। वह भी सोशल मीडिया पर अपने स्टाइल को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।

Read more about: orry urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X