ना कोई फ़िल्म ना कोई गाना, फिर भी शादियों में जाने के लिए मोटी रकम वसूलता है ये शख्स, स्टार किड्स भी हैं फेल

Orhan Awatramani

Orry Got 15 To 30 Lakhs For Attend Wedding: अभी के समय में ओरहान अवतरमणि उर्फ़ ऑरी काफ़ी चर्चा का विषय बने हुए हैं और बॉलिवुड सिलेब्स के साथ पार्टियों में नजर आते हैं। ऑरी एक में सोशल मीडिया पर्सनालिटी के तौर पर बहुत ही तेजी से उभर रहे हैं और उन्हें जान्हवी कपूर से लेकर सारा अली खान जैसी अभिनेत्रियों का बहुत अच्छा दोस्त माना जाता है।

लेकिन अब हाल ही में ऑरी ने फोर्ब्स इंडिया के साथ एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि वह इवेंट में शामिल होने पर कितना कमा लेते हैं। उन्होंने बताया कि वह कैसे लोगों की पार्टियों में शामिल होकर उन्हें हैप्पी और हैपनिंग बना देते हैं। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि वह शादियों में जाने का कितना चार्ज लेते हैं।

ऑरी ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि "फिलहाल मेरा ध्यान लोगों को खुशी का संदेश देना है। यह लोगों के साथ में जुड़ जाता है और मुझे आगे बढ़ाने में भी मदद करता है। मुझे इस तरीके के इवेंट्स में शामिल होने के लिए भी इजाजत देता है जो दूसरों और मेरे लिए भी खुशी लेकर आते हैं। यह अपीरियंस फिलहाल मेरी इनकम का स्रोत बना हुआ है।"

ऑरी को उनके 'मैं एक लिवर हूं' कैच फ्रेज के लिए पहचाना जाता है। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए कहा कि "उन्हें शादियों में मेहमान के तौर पर नहीं बल्कि एक दोस्त के तौर पर बुलाया जाता है। ऑरी इस पर रहते हैं कि लोग मुझे शादियों में बुलाते हैं और 15 लाख से 30 लाख तक की पेमेंट देते हैं। उनका कहना होता है कि मैं मेहमान की तरह नहीं बल्कि एक दोस्त की तरह पार्टी में शामिल होऊं।"

ऑरी ने इसी दौरान अपने स्पेशल प्रोडक्ट लिमिटेड वर्जन शर्ट को लेकर भी बात की। जिसमें उनके इमोजी, चाबी की चेन, स्टिकर और बैकपैक भी शामिल हो जाते हैं, बता दें कि यह सिर्फ अभी के वक्त में गिफ्ट के लिए हैं। क्रिसमस 2023 में उन्होंने कुछ ऑरी मर्सिडाइज गिफ्ट में दिए थे और उनकी टीम को दिल्ली से लेकर हरियाणा तक से फोन भी आ रहे थे।

Read more about: orhan awatramani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X