ब्लॉकबस्टर होती कलंक - असली स्टारकास्ट - शाहरूख खान, अजय देवगन और उनकी दो हीरोइनें

करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स ने हाल ही में कलंक का टीज़र लॉन्च किया है और लोगों को ये बेहद पसंद आ रहा है। अब इस फिल्म से जुड़ी पुरानी बातें लोगों को रह रहकर याद आ रही हैं। इनमें सबसे अहम बात है कलंक की असली स्टारकास्ट। ये स्टारकास्ट थी - शाहरूख खान, रानी मुखर्जी, काजोल और अजय देवगन।

करण जौहर ने ये फिल्म आज से 15 साल पहले ही बनाना शुरू कर दी थी। फिल्म की कहानी, उनके पिता, यश जौहर के दिमाग की उपज थी और इसलिए ये कहानी करण जौहर के दिल के बेहद करीब थी। करण जौहर ने फिल्म पर काम शुरू कर दिया और अपने चार चहेते स्टार्स को फिल्म का ऑफर भेजा था।

original-cast-kalank-shahrukh-khan-kajol-ajay-devgn-rani-mukerji

लेकिन अजय देवगन और शाहरूख खान को एक साथ ला पाना बड़ी टेढ़ी खीर थी। नतीजा यही हुआ कि फिल्म अटक गई। इसके बाद करण जौहर ने एक बार फिर इस फिल्म के लिए आमिर खान को अप्रोच किया। आमिर ने स्क्रिप्ट में बहुत सारे बदलाव मांगे। करण जौहर इनके लिए तैयार नहीं हुए और एक बार फिर से फिल्म बंद हो गई।

अब आखिरकार कलंक बनकर तैयार है और 17 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है। वैसे जानिए बॉलीवुड की ऐसी फिल्में जहां बेहतरीन स्टार्स एक साथ आते आते रह गए -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X