ओरी ने खोले अपने रेट! स्टार्स के साथ छोटे छोटे काम करने लिए इतने पैसे लेते हैं ओरी

Orry Fees: ओरहान अवतरमणि उर्फ़ ऑरी बेहद कम वक्त में सोशल मीडिया पर एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बन चुके हैं। हाल ही में उन्हें कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में देखा गया। इस दौरान उनसे जब पूछा गया कि ना तो उन्होंने किसी फिल्म में काम किया है और ना ही किसी गाने में तो वह एक साल के भीतर इतने मशहूर कैसे हुए।
ऑरी ने इस पॉडकास्ट के दौरान बहुत ही मजेदार डिटेल्स को भी साझा किया और प्रति फोटो अपने चार्ज का भी खुलासा कर दिया। भारती सिंह ने मजाक में ऑरी से सवाल किया कि महंगे हो? जिसपर ऑरी ने जवाब दिया कि क्या मैं सस्ता दिखाई देता हूं? हर्ष ने उनसे एक तस्वीर के लिए फीस पूछी तो ऑरी ने 20 लाख बताई।
ऑरी ने पॉडकास्ट के दौरान यह भी बताया कि अगर वह किसी भी फैन के साथ फोटो लेते हैं तो वह फीस नहीं लेते। अगर कोई भी व्यक्ति उनके पास में आता है और उनसे फोटो मांग लेता है तो वह खिंचवा लेते हैं और उससे 20 लाख मांगते हैं। ऑरी ने इस बात का भी खुलासा किया कि वह किसी शो या इवेंट में जाने के लिए 25 लाख की फीस लेते हैं।
बिग बॉस 17 के दौरान का ऑरी का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है और इसमें सलमान खान से वह बात करते नजर आए। ऑरी ने इस वीडियो में कहां की उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए पैसे नहीं दिए जाते, लेकिन इसके बदले में उन्हें उनके साथ में पार्टी की तस्वीरों को पोस्ट करने के लिए 20 से 30 लाख रुपए मिल जाते हैं।
ऑरी ने इस पर आगे कहा कि मुझे पार्टी में जाने का पैसा नहीं मिलता बल्कि जब लोग मुझे बुलाते हैं कि आओ मेरी शादी में, मुझ पर पोज करो, मेरी बीवी पर पोज़ करो और मेरे बच्चों की तस्वीरों को शेयर करो। इन सब चीजों के लिए मुझे 20 से 30 लाख रुपए मिल जाते हैं। सलमान खान भी इस खुलासे के बाद काफी हैरान हो गए थे।
सलमान खान इस पर हैरानी जाहिर करते हुए कहते हैं कि वह ऐसा कुछ क्यों नहीं कर रहे हैं और सवाल करते हैं की तस्वीरों को पोस्ट करने के लिए ऑरी को इतना ज्यादा पैसा देने से लोगों को क्या मिल जाता है। ऑरी ने सलमान खान की हैरानी पर जवाब देते हुए कहा कि उन लोगों को लगता है कि मेरे टच के बाद, उनकी उम्र नीचे चली जाती है, जैसे 26-22 या 38-32 हो जाती है।


Click it and Unblock the Notifications











