कौन हैं ओरी के पिता? करना चाहते हैं अमीर लड़की से शादी, वेटर के तौर पर भी कर चुके हैं काम

ओरी यानि कि ओरहान अवतरमणि इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं और आपको बता दें कि अक्सर वह स्टार किड्स के साथ में तस्वीरें क्लिक करवाते हुए भी नजर आते हैं। बता दे की हर एक स्टार किड के साथ में वह नजर आने के चलते काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं और लोग भी यह जानने को बेकरार है कि आखिरकार वह कौन है और क्या करते हैं।
क्या करते हैं ओरी?
दरअसल आपको बता दें कि ओरी ने यह बताया था कि वह एक सिंगर है और सीधे शादी करेंगे। वह इसके बीच में कुछ भी नहीं करेंगे। सलमान खान ने जब पूछा कि आपको कैसी लड़की चाहिए तो उन्होंने जवाब में कहा कि "मैं एक अमीर पत्नी चाहता हूं जिससे कि मुझे इन लोगों को छूने की जरूरत ना पड़ सके। मैं अगर उसका दिल चुरा सकता हूं तो उसका बैंक बैलेंस भी चुरा सकता हूं।"
कौन हैं ओरी के पिता?
ओरी के पिता की बात की जाए तो आपको बता दें कि उनका नाम सूरज कुंदन लाल अवतरमणि है। बता दे कि उनका शराब से लेकर रियल स्टेज जैसे कई सारे बिजनेस भी मौजूद हैं। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में उनके माता-पिता दोनों ही रजिस्टर्ड हो चुके हैं।
ओरी को जान से मारने की हुई थी कोशिश
ओरी ने सलमान खान को यह भी बताया कि एक बार उनको जान से मारने की कोशिश की गई थी। ओरी ने बताया कि "एक बार हेलोवीन पर मेरे दोस्तों ने मुझे सीट से धक्का दिया और वह वीडियो वायरल हो गया था। ऐसा इसीलिए क्योंकि मैं सीट के पीछे गिर गया और मैं खिड़की से गिर सकता था और मर सकता था। मैंने अपना फोन दे दिया और फिर उसने मुझे बचाने के लिए कहा क्योंकि फोन में सबूत हैं।
वेटर की नौकरी कर चुके हैं ओरी
ओरी की उम्र 25 साल है और आपको बता दें कि उन्होंने यह भी बताया कि वह पैसों के लिए नाचते भी हैं और गेट भी हैं। वह एक ऐसे इंसान है जो कि अपनी लाइफ को बहुत बिंदास तरीके से जीते हैं। ओरी अपने जीवन में वेटर और ग्राफिक डिजाइनर जैसी नौकरी भी कर चुके हैं। यहां तक की बहुत कम लोग जानते हैं कि वह एक्टर भी रह चुके हैं।
बिग बॉस 17 में गेस्ट बनकर पहुंचे ओरी
बिग बॉस 17 में ओरी बतौर गेस्ट पहुंचे। यहां पर उन्होंने खुलासा किया कि उनकी, जबड़ा और उनकी कमर सब नकली है। अभिषेक कुमार ने जब उनसे पूछा कि आपने यह बताया कि सभी तस्वीरों में आपके पोज जो होते हैं उसको फोटोशॉप किया जाता है। लेकिन ऐसा कोई नहीं बताता है। इसी का जवाब देते हुए ओरी ने बताया कि उनकी सभी तस्वीरें नकली है। उनका हाथ, कमर, जबड़ा और नाक सब नकली है और सब फोटोशूट में बनाया गया है।
3 फ़ोन करते हैं दिन में इस्तेमाल
ओरी पार्टी और खुद पर काम करने के अलावा वह ओरी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरपर्सन ऑफिस के साथ स्पेशल प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर भी काम किया करते हैं।उन्होंने सलमान खान को यह भी बताया कि वह दिन में तीन फोन इस्तेमाल करते हैं। एक सुबह और दोपहर इसके बाद तीसरी बार शाम में। जब सलमान ने यह पूछा कि वह इसका क्या करते हैं तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि वह अच्छी तस्वीरें क्लिक करते हैं और उनको अपलोड भी करते हैं। वह यह सब दुनिया के बच्चों के लिए कर रहे हैं और एक दिन हजार ओरी बन जाएंगे। मैं इसी के लिए तैयारी कर रहा हूं और मुझे हिंदुस्तान का भविष्य भी नजर आ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि लोग उनको बुलाते हैं और उनके चुने से लोगों की उम्र कम हो जाती है। इसी के अलावा स्वास्थ्य संबंधित बीमारी भी दूर हो जाया करती है।


Click it and Unblock the Notifications















