शाहरूख खान के इस फैन के साथ हंसो, जियो और मुस्कुराओ....

बेंगलौर। 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' हो या 'कल हो न हो', बॉलीवुड बादशाह शाहरूख खान के फैन्स आज भी दिलों जान से इन गानों को पूरी भावनाओं के साथ सुना करते हैं। और उसी पुराने प्यार को महसूस करते हैं। वैसे तो शाहरूख के चाहने वाले पूरी दुनिया में मौजूद हैं। लेकिन हिंदुस्तान के फैंन्स शाहरूख के प्रति अपने प्यार और जज्बात को लेकर काफी पोजेसिव हैं और उनके लिए कुछ भी कर गुजरने का जज्बा रखते हैं।

shahrukh

लेकिन जर्मनी के एक फैन ने सभी शाहरूख फैन्स को पीछे छोड़ दिया। यह हैं रेन लज़ार, जिसकी शाहरूख के प्रति दिवानगी देखकर सभी हतप्रभ हैं।

ऊपर की तस्वीर आपको शाहरूख की सुपरहिट फिल्म 'कल हो न हो' कि याद तो जरूर दिला रही होगा। शाहरूख का यह सीन पोस्टरों पर काफी छाया था। लेकिन ध्यान से देखिए, इस तस्वीर में यह शाहरूख खान नहीं, बल्कि रेन हैं। ब्रि़ज पर खड़े, व्हाइट टीशर्ट पहने रेन काफी हद तक आपको शाहरूख होने का भुलावा दे सकते हैं। नीचे दिए वीडियो में आप देखेंगे कि रेन ने काफी हद तक शाहरूख जैसे हाव भाव देने की भी कोशिश की है। जो कि काबिले तारीफ है।

रेन ने फिल्म 'कल हो न हो' को ट्रिब्यूट देती अपनी इस वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट किया है। यह ओरिजनल कल हो न हो के टाइटल ट्रैक का फ्रेम ब फ्रेम कॉपी है। जो काफी लोकप्रिय हो रहा है। कुछ लोग उनकी दिवानगी देखकर हैरान हैं तो कुछ जलन से गुजर रहे हैं। वहीं, अभिनेत्री प्रिटी जिंटा ने काफी उत्साह के साथ रेन को इस वीडियो के लिए धन्यवाद दिया।

इस वीडियो में रेन खुद शाहरूख की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि सैफ और प्रिटी के लिए उसने दो और जर्मन कलाकारों को चुना है।

<iframe width="640" height="390" src="//www.youtube.com/embed/D--ea8LkgeI" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X