देश के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक, लेकिन 14 सालों से सोता है भूखा, जान देने का भी लिया था फैसला

थिएटर के कारण बॉलीवुड को कई सारे जबरदस्त और बेहतरीन एक्टर और एक्ट्रेसेस मिले हैं। कहा तो यह भी जाता है कि जिस भी शख्स ने मंच पर अपनी ताकत दिखा दी वह सितारा पर्दे पर भी अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो जाता है।
लेकिन इंडस्ट्री में कुछ सितारे ऐसे भी रहे जिन्होंने संघर्ष तो काफी किया लेकिन जब उन्हें अपना हुनर दिखाने का मौका मिला तो उन्होंने ऐसी पहचान कायम की कि आज इंडस्ट्री में जाने-माने सितारे के तौर पर जाने जाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ही सितारे के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने कॉमेडी रोल से लेकर ट्रेजेडी मूवी तक में अपना दम दिखाया और काबिलियत साबित की।
यहां तक की थिएटर से लेकर सिनेमा में अपना जादू दिखाने के बाद में ओटीटी पर भी अपनी धाक जमाने में कामयाब हो गए। दरअसल यह तस्वीर में नजर आने वाला शख्स और कोई नहीं बल्कि मनोज बाजपेई है। जिन्होंने सिनेमा से लेकर ओटीटी तक पर अपना टैलेंट दिखाया है।
द फैमिली मैन बनना हो या फिर स्पेशल 26 का अफसर बनना हो उन्होंने हर फिल्म में अपना एक जबरदस्त किरदार निभाया है। यहां तक कि वह फिटनेस का भी काफी ध्यान रखते हैं। जिसके चलते मनोज बाजपेई ने 14 सालों से डिनर नहीं किया है। बहुत कम लोग जानते हैं कि मनोज बाजपेई रात में खाना नहीं खाते हैं। वह लेट इवनिंग में हल्का-फुल्का और कुछ पौष्टिक खाना खा लेते हैं।
लेकिन आपको बता दें कि मनोज बाजपेई को यह कामयाबी बहुत ही मुश्किल से हासिल हुई है। इसके लिए उन्हें काफी सारे पापड़ बेलने पड़े। लेकिन इसके बावजूद उन्हें लंबे संघर्ष के बाद कामयाबी हासिल हुई। शहर से यहां आकर उन्होंने काफी लंबा इंतजार किया और काम के इंतजार में उनके जेब में रखे सारे पैसे खर्च हो गए। यहां तक कि उनके पास में वडा पाव खरीदने तक के पैसे नहीं थे।
बता दें कि नेशनल स्कूल आफ ड्रामा में एडमिशन से भी उनको तीन-तीन बार रिजेक्ट होना पड़ा। एक वक्त ऐसा आया जब उन्हें आत्महत्या करने का ख्याल आने लगा। लेकिन बाद में एडमिशन मिला और मनोज बाजपेई के टैलेंट को पहचान मिल गई।


Click it and Unblock the Notifications











