इंस्टा की एक पोस्ट का 5 करोड़ रुपए तक लेते हैं ये सितारे, श्रद्धा आलिया और प्रियंका; सभी हैं लिस्ट में!

Bollywood income from Instagram: ये बात तो सभी जानते हैं कि बॉलीवुड सितारे कोई भी काम फ्री में नहीं करते, फिर चाहे इंस्टाग्राम पर अपनी कोई पोस्ट ही क्यों ना शेयर करना हो। लेकिन क्या आप जानते हैं ये सितारे इंस्टाग्राम की एक-एक पोस्ट के लिए बहुत मोटी रकम लेते हैं। इन सितारों में सबसे ऊपर नाम है प्रियंका चोपड़ा, विराट कोहली और कैटरीना कैफ जैसे सितारों का है।
खबरों के मुताबिक, हर पोस्ट की कीमत सोशल मीडिया के अलग-अलग पैमाने के आधार पर निर्धारित होती है। जहां पर इंस्टा स्टोरी पोस्ट करने के लिए कम पैसा मिलता है वही एक इंस्टा पोस्ट के लिए अधिक पैसा मिलता है। वही जब किसी ब्रांड के पेज के साथ पोस्ट को लिंक कर दिया जाता है तो वह ज्यादा महंगी हो जाती है। खासतौर पर जब कोई सेलिब्रिटी किसी ब्रांड को टैग करता है तो वह सबसे महंगी पोस्ट में से एक मानी जाती है। चलिए जानते हैं इन सितारों को इंस्टाग्राम की एक-एक पोस्ट के लिए कितनी रकम मिलती है।
खबरों के मुताबिक, हाल ही में एक सूची एकत्रित की गई थी, जिसमें कुछ नाम सामने आए हैंः-
विराट कोहली - Virat Kohli
विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर हाल ही में 250 मिलियन फॉलोअर्स हुए हैं। ऐसा माना जाता है कि विराट कोहली अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 3.5 करोड़ से 5 करोड़ के बीच मोटी रकम लेते हैं।
प्रियंका चोपड़ा जोनास- Priyanka Chopra Jonas
प्रियंका चोपड़ा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। प्रियंका चोपड़ा को इंस्टाग्राम पर 87.7 फॉलो करते हैं। एक पोस्ट के लिए प्रियंका चोपड़ा जोनास लगभग 2 करोड़ रुपए लेती हैं।
श्रद्धा कपूर - Shraddha Kapoor
इस फेहरिस्त में तीसरा नंबर श्रद्धा कपूर का है। इंस्टाग्राम पर श्रद्धा को 80.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं और वे एक पोस्ट का लगभग डेढ़ करोड़ रुपए लेती हैं।
आलिया भट्ट - Alia Bhatt
आलिया भट्ट को इंस्टाग्राम पर लगभग 77. 4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं और वे का लगभग डेढ़ सो दो करोड़ रुपए लेती हैं।
दीपिका पादुकोण - Deepika Padukone
दीपिका पादुकोण कई बार इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो करने वाली हसीना भी बनी हैं लेकिन इस साल वे पीछे हैं। वे एक पोस्ट का लगभग दो करोड़ रुपए लेती हैं।
कैटरीना कैफ - Katrina Kaif
कैटरीना कैफ बेशक शादीशुदा हैं लेकिन वे भी सोशल मीडिया पर अक्सर अपने पति और एक्टर विक्की कौशल के साथ कई तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं तो कभी अपनी सेल्फी भी पोस्ट करती रहती हैं। कैटरीना कैफ को इंस्टाग्राम पर 72.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं और वे भी एक पोस्ट का लगभग एक करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











