प्रग्नेंट पत्नी को छोड़ महिला पत्रकार से इश्क लड़ा रहा था ये अभिनेता? लव लेटर से खुला राज, टेंशन में मिसकैरिज
Om Puri Extramarital affair:फिल्म इंड्स्ट्री में सितारों के द्वारा एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। लेकिन आज हम बात करेंगे अन्नू कपूर की बहन सीमा कपूर के बारे में जिनकी शादी एक मशहूर अभिनेता से हुई थी।

अभिनेता ने उनको तब धोखा दिया जब वो प्रेग्नेंट थीं। जी हां, हम बात कर रहे हैं मशहूर दिवंगत अभिनेता ओम पुरी की जो कि एक्सट्रामैरिटल अफेयर को लेकर विवादों में रहे थे।
सीमा कपूर ने सोचा भी नहीं होगा कि वो जिसके बच्चे की मां बनने वाली हैं वो किसी और के साथ वक्त बिता रहा है। सीमा कपूर उस वक्त 3 महीने की प्रग्नेंट थीं और इस खुलासे से उनकी दुनिया उजड़ गई थी।
महिला पत्रकार से अफेयर के बाद टूटी शादी
ओम पुरी को लेकर रिपोर्ट्स में आता है कि उनका अफेयर एक महिला पत्रकार से हो गया था जिसका नाम नंदिता पुरी है। सीमा कपूर के हाथ में ओम पुरी के कुछ लव लेटर्स लग गए थे जिसके बाद बवाल मच गया था। लेटर्स पढ़कर उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई थी और पता चला कि ओम पुरी उन्हें धोखा दे रहे हैं। इसके बाद दोनों का तलाक हुआ और टेंशन इतनी ले ली थी कि सीमा कपूर का मिसकैरिज तक हो गया। हालांकि इतना सब होने के बाद भी सीमा उनको तलाक नहीं देना चाहती थीं लेकिन बाद में मामला इतना बिगड़ा की उनको अलग होना पड़ा।
लौटा दी थी मुआवजे की रकम
कहा जाता है कि सीमा कपूर जब अलग रहने लगीं थीं तो ओम पुरी ने उनको मुआवजे के तौर 25,000 रुपये भेजे थे। सीमा ने उन पैसों को लेने से इंकार कर दिया था और बाद में एलिमनी के रूप में 6 लाख रुपये मिले थे। सीमा कपूर के भाई और मशहूर अभिनेता अन्नु कपूर ओम पुरी से नाराज थे और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करना चाहते थे।


Click it and Unblock the Notifications

