2 नेशनल अवार्ड- कई फिल्मफेयर, तगड़ी कंट्रोवर्सीज, सलमान खान मानते हैं लकी चार्म
आज बॉलीवुड के उस एक्टर का जन्मदिन है जो पिछले साल ही हमें छोड़कर गए हैं। उनके जाने का गम बॉलीवुड आज तक नहीं भूल पाया है। उन्होंने 40 सालों से ज्यादा से ही बॉलीवुड राज किया और आज भी वे इंडस्ट्री के सबसे दमदार एक्टर के तौर पर जाने जाते हैं। ऐसे शानदार एक्टर हैं कि उन्हें अगर सिनेमा जगत की जरूरत बोलें तो गलत नहीं होगा। अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं अभिनेता ओम पुरी की। ओम पुरी को सलमान खान अपना लकी चार्म मानते थे।
[अक्षय कुमार Housefull 4 से नहीं हटेंगे नाना पाटेकर, आ रही चौंकाने वाली खबर, ये रहा कारण]
ओम पुरी काफी सधे हुए अभिनेता था जिनके लिए एक्टिंग दाएं हाथ का खेल था। वहीं निजी जिंदगी में भी ओम पुरी किसी हिंदी फिल्म के हीरो से कम नहीं थे और उनकी जिंदगी किसी हीरो की तरह ही मुश्किलों से भरी थी। ओम पुरी का बचपन घोर गरीबी में गुजरा। वह रेल की पटरियों से कोयला इकट्ठा करते और चूल्हा जलाने के लिए घर लाते। सेना से रिटायर पिता रेलवे में नौकरी करते थे। सात साल की उम्र में ओम ने चाय की दुकान और फिर ढाबे पर काम किया। जहां उन पर चोरी का आरोप लगा दिया गया और उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी।

ओम पुरी के चेहरे के दाग के पीछे भी एक कहानी है। कम उम्र में ही उन्हें छोटी माता निकल आई और बदन में हमेशा खुजली होती थी। वह खुजाते रहते। तब घरवाले उनके हाथ बिस्तर से बांध कर रखते। छोटी माता की वजह से निकले दानों ने उनके चेहरे पर स्थायी दाग छोड़ दिए। बहरहाल, आगे जानें उनसे जुड़ी कुछ और दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications











