खूबसूरती में न्यासा ने दी मां काजोल को भी टक्कर, लाल लहंगे में गिराई हुस्न की बिजलियां

न्यासा देवगन काजोल और अजय देवगन की बेटी हैं। न्यासा आए दिन अपने लुक्स की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। स्टार किड्स में सबसे अधिक लाइमलाइट में न्यासा ही रहती हैं। अब न्यासा देवगन की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इन तस्वीरों में वो लाल रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीरें धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
इन तस्वीरों को उनकी स्टाइलिस्ट राधिका मेहरा ने शेयर किया है। न्यासा ने अनिता डोंगरे का लहंगा पहन रखा है। न्यासा इन तस्वीरों में कभी मुस्कुराते तो कभी कैमरे को देखकर पोज देती नजर आ रही हैं।
आप भी देखें अजय देवगन और काजोल की बेटी की इन लेटेस्ट वायरल तस्वीरों को-

पोज देती दिखीं न्यासा
न्यासा देवगन ने इन तस्वीरों में लाल रंग के लहंगे के साथ डीप नेक स्लीवलेस ब्लाउज पहन रखा है। साथ ही उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है। न्यासा की खूबसूरती इन तस्वीरों में देखते ही बन रही है।

फोटोशूट
न्यासा देवगन की ये तस्वीरें लेटेस्ट फोटोशूट की हैं। इन तस्वीरों में कहीं न्यासा मुस्कुराती तो कहीं जोर-जोर से हंसती नजर आ रही हैं। न्यासा की जितनी तारीफ की जाए कम होगी।

बला की खूबसूरत
न्यासा ने इन तस्वीरों में न्यूड मेकअप किया हुआ है। साथ ही किसी ज्वैलरी से उन्होंने अपने लुक को एसेसरीज नहीं पहना है। सिंपल लुक में भी न्यासा सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है।

यूजर्स ने किया कॉमेंट
यूजर्स भी न्यासा देवगन की इन तस्वीरों पर जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- आप बिल्कुल अपनी मां काजोल की तरह दिखती हैं। एक और यूजर ने लिखा- ये काजोल की तरह खूबसूरत है। एक और शख्स ने लिखा है-उसे ये खूबसूरती मम्मा से ली है।


Click it and Unblock the Notifications