शादी के बाद नुसरत जहां की बेहद खूबसूरत तस्वीरें हुईं Viral, पति के साथ इतनी रोमांटिक
एक्ट्रेस से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर सांसद बनी नुसरत जहां लंबे वक्त से सुर्खियों में हैं। इसकी वजह उनकी खूबसूरत तस्वीरें हैं। संसद से लेकर खबरों के गलियारों तक नुसरत की खूबसूरती और स्टाइल का चर्चा जोरों पर है। उनके चूड़ी पहनने से लेकर मांग में सिंदूर लगाने तक।
जहां एक तरफ हंगामा हुआ तो वहीं उनकी इस शादी के बाद वाली खूबसूरती की भी जमकर तारीफ हो रही है। आपको बता दें कि नुसरत जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। शादी के बाद वह आए दिन कोई ना कोई तस्वीर शेयर करती रहती हैं। अपने निखिल जैन के साथ नुसरत की केमिस्ट्री देखते ही बनती है।

यकीन मानिए नुसरत की इन तस्वीरों से आप नजर नहीं हटा पायेंगे। कोलकाता में बसीरहाट सीट से सांसद नुसरत सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से मिलने का मौका नहीं छोड़ती है।
उनकी हर तस्वीर पर लाखों संख्या में लाइक और कमेंट भी मिल चुके हैं। उनकी तस्वीरें आने के साथ चंद मिनट पर वायरल हो जाती है। अपनी हर तस्वीर और हर लुक में नुसरत पहले से भी ज्यादा खूबसूरत दिखाई देती हैं।
यहां देखिए और तस्वीरें..
यहां देखिए खूबसूरत तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications