नुसरत भरुचा की मां तसनीम को झेलना पड़ा खतना का दर्द, बेहद दर्दनाक है ये कहानी

नुसरत भरुचा बॉलीवुड की एक बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार हैं और आपको बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड में काफी सारी हिट फिल्में भी की है. एक्ट्रेस का हॉट अंदाज हर किसी को काफी ज्यादा पसंद आता है. इतना ही नहीं आपको बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्हें एक सफल एक्ट्रेस की पहचान मिल चुकी है. साथ ही साथ उनका निजी जीवन भी काफी सुर्खियों में रहता है. लेकिन बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि नुसरत भरूचा की मां को खतना के दर्द से गुजरना पड़ा था.
नुसरत भरुचा हैं सिंगल चाइल्ड
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में नुसरत भरूचा 37 साल की हो चुकी है और इतना ही नहीं उन्होंने बड़े ही धूमधाम से उतना बर्थडे भी मनाया. इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि वह अपने माता-पिता की सिंगल चाइल्ड है. उनका जन्म 1985 में मुंबई में हुआ और अगर हम उनके माता-पिता की बात करें तो आपको बता दें कि उनके पिता तनवीर बिजनेसमैन है. तो वही उनकी मां तसनीम की बात करें तो वह हाउसवाइफ है.
नुसरत की मां को झेलना पड़ा खतना का दर्द
कुछ खबरों में यह सामने आया कि नुसरत की मां तसनीम को खतना के दर्द को झेलना पड़ा था. दरअसल आपको बता दें कि 'खतना' मुस्लिमों में एक धार्मिक संस्कार के तौर पर जाना जाता है. जिसे कई लोगों द्वारा कुप्रथा के नाम से भी जाना जाता है. हालांकि अब नुसरत और उनकी मां दोनों ही खतना के खिलाफ खुलकर आवाज उठाती हुई भी नजर आती है.
नुसरत भरुचा ने टेलीविजन इंडस्ट्री से की थी करियर की शुरुआत
अगर हम नुसरत भरूचा के कैरियर की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने साल 2002 में टेलीविजन सीरियल किट्टी पार्टी से अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्हें इस सीरियल में छोटा-मोटा ही रोल दिया गया था. लेकिन बाद में 2006 में उन्हें पहली मूवी 'जय संतोषी मां' में देखा गया. बाद में उन्होंने एक म्यूजिक वीडियो जिसका नाम 'जिंदगी कहीं गुम है' था उसमें भी काम मिला.
नुसरत भरुचा ने किया है तेलुगु फिल्मों में काम
बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि नुसरत भरुचा ने साउथ फिल्मों में भी काम किया हुआ है और उन्होंने तेलुगु फिल्म ताजमहल में भी काम किया. इस फिल्म को साल 2010 में रिलीज किया गया था. बाद में 2010 में नुसरत को एकता कपूर की फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' में भी काम मिला. धीरे-धीरे एक्ट्रेस सफलता के शिखर पर चढ़ती गई. हाल ही में कुछ वक्त पहले नुसरत को 'तू झूठी मैं मक्कार' फिल्म में कैमियो के रोल में देखा गया था. इतना ही नहीं कुछ ही दिनों पहले एक्ट्रेस की छत्रपति फिल्म भी रिलीज हुई है.


Click it and Unblock the Notifications











