धर्म के लिए त्याग दिया पति, 157 शोज में काम कर बनाया था सक्सेसफुल करियर, एक दिन ये एक्ट्रेस बन गई साध्वी

Nupur Alankar Left Her Career For Spiritual Path

Nupur Alankar Left Her Career For Spiritual Path: टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी काफी सारी हसीनाएं हैं जिन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड को छोड़ अध्यात्म की राह पकड़ ली। इस लिस्ट में जायरा वसीम से लेकर सना खान जैसे कलाकार शामिल है। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपना सक्सेसफुल करियर छोड़कर धर्म का रास्ता चुन लिया।

दरअसल आज हम बात करने वाले हैं एक्ट्रेस नूपुर अलंकार की, जिन्होंने टीवी इंडस्ट्री पर काफी बेहतरीन काम किया है। उन्होंने अपने करियर में तकरीबन 157 टीवी शोज में काम किया है और एक दिन अचानक से उन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला ले लिया। साथ ही साध्वी बनने का फैसला लेकर हर किसी को हैरान कर दिया।

अगर हम नूपुर अलंकार के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में शक्तिमान, घर की लक्ष्मी बेटियां, दीया और बाती हम, अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो, ये प्यार ना होगा कम जैसे शोज में काम किया। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है और इस लिस्ट में सोनाली केबल और सांवरिया भी शामिल है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि नूपुर अलंकार का जन्म 25 नवंबर 1972 में हुआ था। उनका जन्म जयपुर में हुआ और परिवार मुंबई में रहता है। उनकी स्कूल की पढ़ाई जयपुर में ही पूरी हो गई थी और बाद में उन्होंने एड्स में काम करना शुरू किया था।

जब नूपुर अलंकार ने सक्सेसफुल करियर के बावजूद सितंबर 2022 में ग्लैमर वर्ल्ड छोड़ने का फैसला लिया था तो उनके फैंस काफी हैरान रह गए थे। अध्यात्म की राहत के चलते उन्होंने अपने अलंकार श्रीवास्तव को भी त्याग दिया। दोनों की 2002 में शादी हुई थी और अब वह दोनों ही साथ में नहीं है।

लेकिन नूपुर अलंकार ने यह साफ कर दिया था कि उन्होंने अपने पति से भले ही दूरियां बना ली है लेकिन उन्होंने तलाक नहीं लिया है। अक्सर नूपुर अलंकार को बहुत ही सिंपल कपड़ों में देखा जाता है और आपको बता दें कि वह अपना पूरा वक्त भगवान की पूजा में ही निकाल देती हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: nupur alankar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X