..................... Nupur Alankar has left her career of 27 years and turned towards spirituality - Hindi Filmibeat

27 साल का फिल्मी करियर छोड़ भगवा रंग में रंगी ये हसीना, पति को छोड़ लिया सन्यास

Nupur Alankar

अक्सर देखने के लिए मिलता है कि फिल्मी सितारे कई बार अपना अच्छा खासा स्टारडम छोड़कर अध्यात्म की तरफ रुख कर लेते हैं। इस लिस्ट में कई सारे सेलिब्रिटीज का नाम शुमार है। आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने तकरीबन 157 टीवी सीरियल्स में काम किया और फिल्मों में भी अपना जादू चलाया। उन्होंने 27 साल का कैरियर छोड़कर आध्यात्म की तरफ रुख किया।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेत्री नूपुर अलंकार की। जिनका जन्म 25 नवंबर 1972 को जयपुर में हुआ। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई वहीं से पूरी की। बाद में परिवार के साथ मुंबई आ गई और बहुत कम उम्र में उन्हें सांस्कृतिक कार्यक्रमों में काफी रुचि होने लगी। स्कूल और कॉलेज में अच्छे ग्रेड पाने से लेकर एक्टिंग और डांस तक नूपुर काफी ज्यादा माहिर हुआ करती थी।

ग्रेजुएशन करने के बाद नूपुर के पास मॉडलिंग के प्रोजेक्ट आने लगे और कुछ ब्रांड विज्ञापन में भी वह नजर आई। इसी के बाद उनके एक्टिंग करियर ने रफ्तार पकड़ ली। इतना ही नहीं जल्दी ही उन्हें टीवी में काम करने का भी अवसर प्राप्त हुआ और कुछ फेमस शो में वह एक्टिंग करती नजर आई। बता दे कि नूपुर एक मशहूर सेलिब्रिटी बन गई थी।

लेकिन फिर सितंबर साल 2022 में नूपुर ने एंटरटेनमेंट की दुनिया को छोड़कर आध्यात्मिक यात्रा पर निकलने का फैसला लिया और हर किसी को हैरान कर दिया। उन्होंने बताया कि फरवरी साल 2022 में उन्होंने संन्यास ले लिया था। एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया कि वह भाग्यशाली थी कि उन्हें शंभू शरण झा जैसे गुरु मिले और इन्होंने ही उन्हें आध्यात्म को समझने में सहायता की।

उन्होंने कुछ इस तरीके की खबरों का खंडन कर दिया जिसमें कहा गया था कि वह अपने जीवन में खुश नहीं थी। नूपुर ने कहा कि वह अपने जीवन से काफी ज्यादा खुश थी लेकिन आध्यात्मिकता की गहराइयों का जब उन्हें पता चला तो ग्लैमरस इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला ले लिया। एक्ट्रेस ने साल 2022 में अलंकार श्रीवास्तव से शादी की। पति और सास की सहमति के साथ उन्होंने संन्यास लिया। एक्ट्रेस ने बताया कि वह भले ही पति से अलग हुई है लेकिन इसके लिए उन्होंने कोई कानूनी रास्ता नहीं अपनाया।

Read more about: nupur alankar features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X