..................... NT Rama Rao Played Shri Krishna role in 17 films know about him - Hindi Filmibeat

17 फिल्मों में श्री कृष्ण का किरदार निभाकर बनाया रिकॉर्ड, भगवान समझकर पूजने लगे थे लोग, पहचाना आपने?

NT Rama Rao

NT Rama Rao Krishna Role: एनटी रामा राव एक बेहद ही उम्दा एक्टर रह चुके हैं और आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। वह एक अभिनेता होने के साथ-साथ डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी रह चुके हैं। बता दे कि वह आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे थे। आज उनकी 101वीं जयंती है और लोगों ने देवता मानते थे क्योंकि उन्होंने 17 फिल्मों में भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाया था।

एनटी रामा राव के इस रिकार्ड को आज तक कोई भी तोड़ नहीं पाया है। इसी के अलावा उन्हें तीन नेशनल अवार्ड भी दिए गए थे और 2013 में सिनेमा के 100 साल पूरे हो जाने पर एक पल में उन्हें ग्रेटेस्ट एक्टर ऑफ ऑल टाइम की भी उपाधि सौंपी गई थी। उनकी 1951 में रिलीज हुई फिल्म पाताल भैरवी को पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में दिखाया गया था।

एनटी रामा राव ने साल 1982 में तेलुगू देशम पार्टी बनाई थी और पॉलिटिक्स में भी एंट्री मार दी थी। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर के दौरान भगवान श्री कृष्ण के अलावा राम और रावण के भी किरदार निभाए। 1949 में फिल्म मन देसम से उन्होंने इंडस्ट्री में एंट्री की थी। जिस साल देश आजाद हुआ इस सालों ने मद्रास सर्विस कमिशन में सब रजिस्टार की नौकरी मिल रही थी। लेकिन एक्टिंग में आने के चलते उन्होंने सिर्फ तीन हफ्ते में इस नौकरी को छोड़ दिया।

एनटी रामा राव ने साल 1963 में रिलीज हुई फिल्म लव कुश में श्री राम का किरदार निभाया था और एक जबरदस्त सफलता भी प्राप्त की थी। हालांकि इसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम नहीं किया और निर्देशन की तरफ आगे बढ़े। आखरी बार उनकी फिल्म साल 1993 में श्रीनाथ कवि सर्वभौमुदु रिलीज की गई थी।

Read more about: nt rama rao features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X