फिल्मी पर्दे को छोड़ अब अमृता राव ने पकड़ी कलम, पति संग मिलकर लिख डाली किताब

Amrita Rao

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव ने कई सालों पहले ही फिल्मों से दूरी बना ली थी। एक्टिंग छोड़कर अमृता राव ने अब किसी और पेशे को अपना लिया है। खास बात यह है कि इसमें अमृता राव की मदद उनके पति भी कर रहे हैं। अमृता ने फिल्म 'अब के बरस' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए अमृता को बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर नॉमिनेशन भी मिला था। अमृता को फिल्म 'मैं हूं ना', 'इश्क-विश्क' और 'विवाह' से लोकप्रियता मिली थी। 2014 में अमृता राव ने रेडियो जॉकी आरजे अनमोल संग शादी कर ली थी। अमृता राव ने भले ही फिल्मों से दूरी बना ली हो लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से वह अपने फैंस के साथ हमेशा जुड़ी रहती हैं। इसके अलावा अपने यूट्यूब चैनल पर भी अमृता रिश्तों के बारे में अक्सर वीडियो अपलोड करती हैं। अमृता ने अब किताब लिखने का मन बनाया है।

पति के साथ मिलकर लिख रही पहली किताब :

पति के साथ मिलकर लिख रही पहली किताब :

अमृता राव ने अब रिश्तों की आपसी मिठास पर किताब लिखने का मन बनाया है। लेकिन इस काम में वह अकेली नहीं है। उनके पति आरजे अनमोल भी इस काम में उनकी मदद करने वाले हैं। अमृता की पहली किताब का नाम 'कपल ऑफ थिंग्स' रखा गया है। इस किताब में प्रेमी जोड़े से लेकर शादी के बंधन में बंधकर पति-पत्नी और फिर माता-पिता बनने तक के सफर के बारे में लिखने की योजना है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस किताब में अमृता अपने और अनमोल के रिश्ते से जुड़ी कुछ खट्टे-मीठे अनुभवों को शेयर करने वाली हैं। इस बात को अमृता-अनमोल ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर किया है।

बेटे के जन्म के बाद खोला यूट्यूब चैनल :

बेटे के जन्म के बाद खोला यूट्यूब चैनल :

2020 में अमृता राव ने बेटे वीर को जन्म दिया। वीर के जन्म के बाद अमृता ने पति अनमोल के साथ मिलकर एक यूट्यूब चैनल खोला था। अमृता इस यूट्यूब चैनल पर आपसी रिश्तों और मातृत्व से जुड़ी वीडियो लगातार अपलोड करती रहती हैं। इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए अमृता ने अब किताब लिखने का मन बनाया है, जिसमें उनके पति अनमोल भी उनकी मदद करने वाले हैं।

3 साल पहले नजर आयी थी फिल्म में :

3 साल पहले नजर आयी थी फिल्म में :

अमृता राव आखिरी बार 3 साल पहले फिल्म 'ठाकरे' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आयी थी। इस फिल्म में वह बाल ठाकरे की पत्नी के किरदार में नजर आयी थी। इसके बाद 2020 में बेटे वीर के जन्म के बाद अमृता ने फिल्मों से पूरी तरह से दूरी बना ली। हालांकि फिर कब वह फिल्मी पर्दे पर एक्टिंग करती नजर आने वाली हैं, यह तो आने वाला समय ही बता सकेगा। फिलहाल पति और बेटे के भरे-पूरे परिवार के साथ अमृता बतौर लेखिका अपनी इस नयी पारी को एंजॉय कर रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X