इस ब्लॉकबस्टर फ़िल्म के लिए भाईजान नहीं बल्कि ये एक्टर थे पहली पसंद, फिर सलमान खान की चमकी किस्मत

Hum Aapke Hain Koun

सलमान खान और माधुरी दीक्षित की मल्टी स्टारर फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई 'हम आपके हैं कौन' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा गई थी. इस फिल्म ने कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और इसके गाने भी दर्शकों को खूब पसंद आए थे. बता दे कि इस फिल्म के दौरान सलमान खान ने प्रेम और माधुरी दीक्षित ने निशा का किरदार निभाया और दोनों की केमिस्ट्री भी काफी ज्यादा बेहतरीन थी. इस फिल्म को रिलीज हुए 29 साल हो चुके हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान खान इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे.

आमिर खान को प्रेम की भूमिका नहीं आई थी पसंद

'हम आपके हैं कौन' फिल्म मैं प्रेम का किरदार निभाने वाले सलमान खान इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं माने जाते थे. बता दें कि यह भूमिका सबसे पहले बॉलीवुड के दूसरे खान को ऑफर की गई थी जो कि अपने परफेक्शनिज्म के लिए काफी ज्यादा पसंद किए जाते थे. दरअसल हम बात कर रहे हैं आमिर खान की. लेकिन उन्होंने इस फिल्म को ठुकरा दिया था. ऐसा इसीलिए क्योंकि उनको प्रेम की भूमिका कुछ ज्यादा आकर्षक नहीं लगी.

फ़िल्म की स्क्रिप्ट तैयार करने में लगे थे 2 साल

आमिर खान के इस फिल्म को रिजेक्ट कर देने के बाद में इसके लिए सलमान खान को ऑफर मिला और उनकी किस्मत चमक गई. इस फिल्म ने उनकी शुरुआती करियर में चार चांद लगा दिए थे और दोनों सितारों को पर्दे पर खूब पसंद किया गया. इस फिल्म में हर एक गाना और इसके एक एक सीन बेहद ही लाजवाब है. इस फिल्म का निर्देशन भी सूरज बड़जात्या ने किया और फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी करने में उनको 2 साल लग गए.

4 साल में बन कर तैयार हुई थी फ़िल्म

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग ऊटी में की गई थी और इसे पूरा करने के लिए 4 साल लग गए थे. इस फिल्म को 1982 में रिलीज हुई नदिया के पार फिल्म का रीमेक बताया जाता है जोकि राजश्री प्रोडक्शन के तहत बनाई गई थी. बता दें किइस फिल्म में सचिन और साधना सिंह के साथ-साथ इंद्र ठाकुर और मिताली ने लीड किरदार निभाया.

फ़िल्म ने जीता था राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार

इतना ही नहीं आपको बता दें कि साल 1994 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में माधुरी दीक्षित, सलमान खान, रेणुका शहाणे, मोहनीश बहल, आलोक नाथ, दिलीप जोशी, रीमा लागू और अनुपम खेर भी नजर आए थे. इस फिल्म को एक अरब रुपए से भी ज्यादा की कमाई करने वाली बॉलीवुड की पहली फिल्म माना जाता है. इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी हासिल किया.

सलमान खान का वर्क फ्रंट

अगर हम सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि उन्हें आखिरी बार फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में देखा जा चुका है. आने वाली फिल्म 'टाइगर 3' की रिलीज के लिए भी वह तैयार हो चुके हैं. इस फिल्म में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ में वह इस बार स्क्रीन शेयर करने वाले हैं. सलमान खान की इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा करने वाले हैं और यह इसी दिवाली पर सिनेमा घरों में रिलीज हो जाएगी.

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X