..................... Not Ranbir Kapoor this actor was a reason of Salman khan and Katrina kaif breakup - Hindi Filmibeat

रणबीर नहीं इस एक्टर के चक्कर में कैटरीना ने दिया सलमान को धोखा, चोरी-छिपे करते थे बात भाईजान ने पकड़ ली चैट

Salman Katrina

Salman Katrina Affair: सलमान खान और कैटरीना कैफ बॉलीवुड की फेमस जोड़ियों में से एक थे। फैंस बस इनकी शादी की खबरों की अटकलें लगाते रह गए और कैटरीना ने किसी और का हाथ थाम लिया। आज भी भाईजान के कई फैंस को लगता है कि कैटरीना ने सलमान को धोखा दिया और इसके पीछे की वजह रणबीर को बताया जाता है लेकिन सलमान कैटरीना के रिश्ते में दरार डालने वाले रणबीर नहीं बल्कि कोई और ही एक्टर था।

सलमान खान कैटरीना कैफ कई सालों तक रिलेशनशिप में थे। उन्होंने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियली स्वीकारा तो नहीं लेकिन पब्लिक में एक-दूसरे के प्रति प्यार दिखाने के बाद फैंस को ये अंदाजा हो ही गया था कि दोनों रिश्ते में हैं। लेकिन फिर साल 2009 में आई 'अजब प्रेम की गजब कहानी' और यहीं से इस रिश्ते के टूटने की खबरें सामने आईं और पता लगा कि कैटरीना ने रणबीर को अपना नया साथी बना लिया है। लेकिन क्या आपको पता है कि रणबीर से पहले एक और एक्टर थे, जिन्हें लेकर चर्चा थी कि सलमान ने उनकी और कैटरीना की चैट पकड़ ली थी और वो एक्ट्रेस पर काफी नाराज भी हुए थे।

बात फिल्म 'न्यूयॉर्क' की है। कबीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म को पहले कैटरीना कैफ नहीं करना चाहती थीं। लेकिन बाद में सलमान के कहने पर उन्होंने इस फिल्म को किया और फिर इस फिल्म के लीड एक्टर जॉन अब्राहम के साथ उनके अफेयर की खबरें उड़ने लगीं। कई रिपोर्ट्स में तो यह भी दावा किया गया कि कैटरीना और जॉन आपस में खूब बात किया करते थे और सलमान ने ये चैट पकड़ ली थीं और सलमान इस बात से काफी खफा हुए थे। कहा तो यह भी जाने लगा कि इसी फिल्म के बाद से ही सलमान और कैटरीना के रिश्ते में दरार आ गई थी।

हालांकि, बाद में इन दोनों के अफेयर की खबरों को झूठा बताया गया और इसे फिल्म प्रमोट करने के लिए एक पब्लिसिटी स्टंट करार दिया गया। हालांकि, इसी साल यानी 2009 में कैटरीना कैफ की एक और फिल्म आई 'अजब प्रेम की गजब कहानी', जिसके लीड एक्टर रणबीर कपूर के साथ उनका अफेयर शुरू हो गया और सलमान कैटरीना के रिश्ते ने वहीं पर दम तोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X