'मैं ऋतिक रोशन के सामने काफी छोटी दिख रही थी, इसीलिए फिल्म कृष को रिजेक्ट करना पड़ा'
ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 'कृष' साल 2006 में रिलीज हुई थी, जो कि एक ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म के सफलता के कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिये थे। ना सिर्फ फिल्म की कहानी और ऋतिक के सुपरहीरो अंदाज खूब पसंद किया गया था, बल्कि ऋतिक- प्रियंका की जोड़ी भी काफी हिट माने जाने लगी थी। लेकिन क्या आपको पता है, कि कृष के लिए प्रियंका चोपड़ा पहली च्वॉइस नहीं थीं?
जी हां, कृष के लिए प्रियंका चोपड़ा से पहले अमृता राव को अप्रोच किया गया था। लेकिन उन्होंने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। हाल ही में अमृता राव ने खुद इस बात का जिक्र किया है।

अमृता राव ने कहा- "ऋतिक और मैंने साथ में एक फोटोशूट भी कर लिया था। उस दौरान हम दोनों में बेहतर कैमिस्ट्री नहीं दिखी। मैं ऋतिक के सामने काफी छोटी लग रही थी। 'कृष' फिल्म छोड़ने को लेकर और कोई वजह नहीं थी या मेरे अंदर इसको लेकर कोई बुरी भावना नहीं थी। हर चीज से जुड़ना या बिछड़ना किस्मत की बात है।"


Click it and Unblock the Notifications











