TMKOC के सोढी ही नहीं, मुन्ना भाई एमबीबीएस का ये एक्टर भी 8 साल से है लापता, आज तक नहीं मिला सुराग..

बीते दिन लोगों के लिए एक चौकाने वाली खबर आई और पता चला कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम सोढी (गुरुचरण सिंह) लापता हो गए हैँ। जी हां, एयरपोर्ट से वो लापता है और उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पिता ने पुलिस के पास लिखाई है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोढी ही नहीं बल्कि एक ऐसा एक्टर भी है जोकि कई साल से लापता है और आज तक उसका सुराग नहीं मिल पाया है। हम बात कर रहे हैं संजय दत्त की फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस की एक एक्टर की जिसने फिल्म उस मरीज का रोल किया था जिसने खुद को मारने की कोशिश की थी।
वो अभिनेता आज करीब 8 साल से लापता है। इस अभिनेता का नाम विशाल ठक्कर है। देखने में काफी हैंडसम इस एक्टर का करियर शुरु होने से पहले ही खत्म हो गया।
2015 में आई खबर
अभिनेता की मां की मानें तो साल 2015 के दिसंबर महीने में उसने अपनी मां दुर्गा को बताया कि वह एक थिएटर में स्टार वार्स: द फ़ोर्स अवेजर्स देखने जा रहा है। विशाल ने मां को अपने साथ भी बुलाया, लेकिन उन्होने मना कर दिया। रात 10.30 बजे, वह अपनी मां से 500 रुपये उधार लेने के बाद मुलुंड स्थित उनके आवास से निकल गया। वह आखिरी बार था जब उसने उसे देखा था। इसके बाद से विशाल का कोई अता पता नहीं है और ना कही किसी तरह का सुराग हाथ लगा है।
सोढी की गुमशुदगी के बाद हो रही है चर्चा
TMKC के सोढी के गायब होने के बाद विशाल ठक्कर को लेकर चर्चा हो रही है। विशाल ठक्कर को लेकर बस पता ये चला था कि उसने अपने पिता को टेक्स्ट मैसेज करते हुए पार्टी में जाने की बात कही थी। उसका कहना था कि वो अगले दिन लौट आएगा। हालांकि वो उस पार्टी से कभी नहीं लौटा। जांच के दौरान पुलिस ने कहा था कि विशाल को आखिरी बार उसकी गर्लफ्रेंड ने 1 जनवरी को सुबह 11.45 बजे ठाणे के घोड़बंदर रोड पर देखा था। इसके बाद वो शूटिंग पर चला गया था। हालांकि विशाल कहां है? जिंदा है या नहीं? इस तरह के कई सवालों के जवाब नहीं मिले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











