सोनाक्षी सिन्हा-हुमा कुरैशी ही नहीं, बॉलीवुड की इन Actresses की जोड़ी भी है बेमिसाल
हाल ही में फिल्म 'डबल एक्सएल' का ट्रेलर रिलीज किया गया है जिसमें एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी साथ में नजर आने वाली है। ट्रेलर में दोनों की ऑनस्क्रीन बॉन्डिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। सिर्फ ऑनस्क्रीन ही नहीं सोनाक्षी और हुमा ऑफस्क्रीन भी एक-दूसरे की काफी अच्छी दोस्त हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। सोनाक्षी-हुमा के अलावा बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस की जोड़ियां हैं जिनकी ऑनस्क्रीन के साथ-साथ ऑफस्क्रीन भी काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं।
कुछ ऐसी एक्ट्रेस जोड़ियों के बारे में जानते हैं, जो ऑन और ऑफ दोनों स्क्रीन पर शेयर करती हैं स्ट्रांग बॉन्डिंग

कैटरीना कैफ-आलिया भट्ट :
जिस समय कैटरीना कैफ रणबीर कपूर को डेट कर रही थी, उस समय आलिया भट्ट के साथ उनकी दोस्ती जिम में हुई थी। बाद में ब्रेकअप के बाद रणबीर ने आलिया भट्ट को डेट करना शुरू किया और दोनों ने शादी कर ली। लेकिन इस बात का असर कैटरीना और आलिया की दोस्ती पर नहीं पड़ा। कैटरीना ने भी पिछले साल विक्की कौशल से शादी कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक कैटरीना, आलिया को अपनी छोटी बहन की तरह मानती हैं।

दीपिका पादुकोण-प्रियंका चोपड़ा :
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने साथ में काम किया था। फिल्म के एक गाने 'पिंगा' में दोनों के डांस परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई थी। प्रियंका और दीपिका करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में भी साथ में नजर आयी थी। दोनों सिर्फ ऑनस्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफ स्क्रीन भी पक्की सहेलियां हैं।

अनुष्का शर्मा-कैटरीना कैफ :
फिल्म 'जब तक है जान' में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ने साथ में काम किया था। दोनों चैट शो 'कॉफी विद करण' में भी साथ में नजर आ चुकी हैं। विक्की कौशल से शादी के बाद कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा की पड़ोसी भी बन चुकी हैं। दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती है।

कैटरीना कैफ-आलिया भट्ट-प्रियंका चोपड़ा :
फिल्म 'जी ले जरा' में कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा एक साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। यह फिल्म 3 लड़कियों के साथ घुमने जाने की थीम पर बन रही है। तीनों असली जिंदगी में भी एक-दूसरे के साथ काफी स्ट्रांग बॉन्ड शेयर करती हैं। तीनों को अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए पोस्ट शेयर करते हुए देखा जाता है। आलिया ने कुछ दिनों पहले ही अपने एक पोस्ट में इस फिल्म के अगले साल तक फ्लोर पर जाने के संकेत दिये हैं।

रानी मुखर्जी-विद्या बालन :
फैंस के सामने इन दोनों एक्ट्रेसेस की इमेज बेहद स्ट्रांग महिलाओं की है। फिल्म 'नो वन किल्ड जेसिका' में रानी मुखर्जी और विद्या बालन ने साथ में काम किया था। इस फिल्म के बाद से ही दोनों एक्ट्रेसेस के बीच काफी स्ट्रांग बॉन्डिंग बन गयी है जो अभी भी कायम है। चैट शो 'कॉफी विद करण' में साथ में पहुंची रानी और विद्या की स्ट्रांग बॉन्डिंग वहां भी नजर आयी थी।


Click it and Unblock the Notifications











