‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ ही नहीं, 2023 में कई और फिल्मों में नजर आ सकते हैं शाहरुख खान

आखिरी बार साल 2018 में शाहरुख खान बड़े पर्दे पर फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। यह फिल्म फ्लॉप हो गयी और शाहरुख खान ने भी बड़े पर्दे से लंबे समय के लिए ब्रेक ले लिया। अब करीब 4 साल बाद शाहरुख खान फिल्म 'पठान' के साथ साल 2023 में फिल्मी पर्दे पर वापस लौट रहे हैं। हालांकि इस बीच वह फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में कैमियो किरदार वानर अस्त्र में भी नजर आ चुके हैं। इस रोल में शाहरुख खान को देखना फैंस के लिए काफी खुशनुमा थी। दर्शकों ने इस रोल में शाहरुख खान को काफी पसंद किया था। अब 2023 में जनवरी से दिसंबर तक शाहरुख खान की बैक टू बैक 3 फिल्में आने वाली हैं। लेकिन इन 3 फिल्मों के अलावा कई और फिल्मों में भी शाहरुख खान नजर आ सकते हैं।

साल भर में रिलीज होगी 3 बड़ी फिल्में :
साल 2023 एक तरह से शाहरुख खान का साल होने वाला है। उनकी सबसे पहली फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के दो गाने रिलीज हो चुके हैं, जो दर्शकों की जुबान पर चढ़ गये हैं। इसके बाद शाहरुख की अगली फिल्म 'जवान' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। यह फिल्म हिंदी के अलावा दक्षिण भारतीय भाषाओं में देश भर में रिलीज होगी। 'जवान' 2 जून को रिलीज होने वाली है। इस साल शाहरुख की तीसरी बड़ी फिल्म 'डंकी' होगी। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। इसमें शाहरुख खान के अपोजिट तापसी पन्नू नजर आने वाली हैं। सूत्रों की मानें तो इस फिल्म में चोरी-छिपे विदेशों में कैसे प्रवेश किया जाता है, उसपर आधारित है।

एक-दूसरे की फिल्मों में कैमियो रोल में नजर आएंगे करन-अर्जुन :
बॉलीवुड में शाहरुख खान और सलमान खान के आपसी रिश्ते किसी से छुपे हुए नहीं हैं। दोनों के बीच कभी दुश्मनी थी तो आज काफी गहरी दोस्ती है। सलमान खान और शाहरुख खान एक बार फिर से एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'टाइगर 3' में शाहरुख खान तो फिल्म 'पठान' में सलमान खान कैमियो किरदार निभाने वाले हैं। इसके अलावा आशुतोष गोवारिकर फिल्म 'ऑपरेशन खुकरी' का निर्देशन कर रहे हैं। यह फिल्म भारतीय सेना और वायुसेना पर आधारित हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज होगी। इस फिल्म में मुख्य किरदार शाहरुख निभा रहे हैं।

कमल हासन की ‘हे राम’ के हिंदी रिमेक में शाहरुख :
साल 2000 में फिल्म 'हे राम' में कमल हासन निर्देशन और एक्टिंग दोनों किया था। हाल ही में कमल हासन ने अनाउंस किया कि उनकी फिल्म 'हे राम' का हिंदी रिमेक लगभग तैयार हो चुका है। खबरियों की मानें तो इस फिल्म में भी मुख्य किरदार शाहरुख खान निभा रहे हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। कमल हासन की फिल्म में शाहरुख खान ने कैमियो किरदार निभाया था।


Click it and Unblock the Notifications











