सिर्फ इमली ही नहीं, छोटे पर्दे की इन 5 बहुओं ने BIGG BOSS के घर में मचाया था धमाल

बिग बॉस का सीजन 16 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। शो को सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं। इस सीजन में छोटे पर्दे की फेवरेट बहू इमली सुम्बुल तौकीर भी शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले चुकी हैं। कोई शक नहीं कि सुम्बुल की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है, जिसका फायदा उन्हें शो में भी जरूर मिलेगा। सुम्बुल से पहले बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट बनकर और स्टार बहुएं भी धमाल मचा चुकी हैं और कुछ तो बिग बॉस की ट्रॉफी पर भी कब्जा जमा चुकी हैं।

आइए आपको बताते हैं इमली से पहले बिग बॉस के घर में किस स्टार बहू का जमा सिक्का-

रुबीना दिलैक :

रुबीना दिलैक :

रुबीना छोटे पर्दे की सबसे धांसू बहू जो ना सिर्फ बिग बॉस के घर में गेम्स करने में माहिर थी बल्कि विनर बनकर बाह आयी। 'छोटी बहू' से अपना कॅरियर शुरू करने वाली रुबीना को सीरियल 'शक्ति' से गजब की पॉपुलैरिटी मिली। रुबीना बिग बॉस 14 का हिस्सा बनी और लेडी बॉस की तरह विनर बनकर बाहर आयी।

 तेजस्वी प्रकाश :

तेजस्वी प्रकाश :

तेजस्वी बिग बॉस 15 का हिस्सा बनी। शो 'नागिन' से तेजस्वी को गजब की पॉपुलैरिटी मिली। इससे पहले तेजस्वी ने 'स्वरागिनी' में भी काम किया था। हालांकि यह शो काफी विवादों में भी रहा है। बिग बॉस के घर में तेजस्वी की करण कुंद्रा के साथ जोड़ी बनी जो बिग बॉस के घर के बाहर भी कायम रही। शो की विजेता बनकर तेजस्वी प्रकाश बाहर निकली।

 दीपिका कक्कड़ :

दीपिका कक्कड़ :

छोटे पर्दे की फेवरेट बहू 'सिमरन' दीपिका कक्कड़ ने बिग बॉस 12 में हिस्सा लिया था। बिग बॉस में ऐसा भी मौका आया जब लग कि दीपिका अब घर से बाहर हो जाएंगी। उनके साथ घर के इनमेट्स ने कई बार बदतमीजी भी की लेकिन दीपिका ने कभी भी किसी को पलट कर जवाब नहीं दिया। शायद इसी वजह से दीपिका होस्ट सलमान खान की भी फेवरेट बन गयी और फैंस के सपोर्ट की बदौलत विनर बनीं।

उर्वशी ढोलकिया :

उर्वशी ढोलकिया :

उर्वशी को उनके असली नाम के बजाए लोग 'कोमोलिका' के नाम से बुलाना ज्यादा पसंद करते हैं। इस रोल को करने के बाद उर्वशी रातों रात स्टार बन गयी। रोल तो वैम्प का था लेकिन इस किरदार को निभाने के बाद उर्वशी के फैन फॉलोइंग की संख्या काफी ज्यादा बढ़ गयी। वह बिग बॉस 6 में नजर आयी थी। शो में अच्छा गेम और फैंस के सपोर्ट से वह शो की विजेता बनीं।

 हिना खान :

हिना खान :

छोटे पर्दे की संस्कारी बहू हिना खान को लोग सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा बहू के तौर पर याद करते हैं। अपनी संस्कारी बहू की इमेज को तोड़ने के लिए हिना ने कोमोलिका का आईकॉनिक किरदार भी निभाया था जिसमें वह सफल भी हुई थी। हिना बिग बॉस 11 का हिस्सा बनी। बिग बॉस के घर में उन्होंने काफी सोच-समझकर गेम्स खेले थे। हालांकि इस शो में उनको शिल्पा शिंदे से कांटे की टक्कर मिली और वह शो की विनर नहीं बन पायी। लेकिन शो में विनर शिल्पा शिंदे से ज्यादा लोकप्रियता शायद हिना खान को ही मिली थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X