सिर्फ एक्टिंग ही नहीं छोटे पर्दे की एक्ट्रेसेस हैं मल्टी टैलेंटेड, जाने यहां
अपने एक्टिंग स्कील की बदौलत छोटे पर्दे पर राज करने वाली एक्ट्रेसेज को आज घर-घर में पहचान मिल चुकी है। लेकिन काफी कम लोगों को ही पता है कि ये अभिनेत्रियां एक्टिंग के अलावा दूसरे कई फील्ड में महारत हासिल कर चुकी है। कोई निशानेबाजी का महारथी है तो कोई ट्रेंड डांसर है। किसी एक्ट्रेस की आवाज इतनी सुरीली है कि फैंस उनको एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग के क्षेत्र में भी देखना चाहते हैं।
आइए हम आपको छोटे पर्दे की कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस से मिलवाते हैं जो दूसरे क्षेत्र में महारती हैं

तेजस्वी प्रकाश :
छोटे पर्दे की हॉट एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को सीरियल 'नागिन' से खास पहचान मिली। तेजस्वी एक्टिंग के साथ-साथ गाने में भी एक्सपर्ट है। उन्होंने 4 सालों तक क्लासिकल सिंगिंग भी सीखी है। सिर्फ यहीं नहीं, तेजस्वी को सितार बजाना भी आता है।

प्रणाली सिंह राठौर :
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षु का किरदार निभा रही प्रणाली सिंह राठौर को सीरियल में एक सिंगर के तौर पर दिखाया गया है। प्रणाली वास्तव में भी काफी अच्छी सिंगर हैं। चैनल के एक रियलिटी शो के दौरान प्रणाली को 'मैं बारिश की बोली समझता नहीं...' गाते हुए देखा गया था। उनका यह सिंगिंग वीडियो क्लीप काफी वायरल भी हो चुका है।

दिव्यांका त्रिपाठी :
सीरियल 'बनू मैं तेरी दुल्हन' से घर-घर में पहचानी जाने लगी दिव्यांका त्रिपाठी को 'इशी मां' के किरदार से काफी लोकप्रियता मिली। काफी कम लोगों को ही पता होगा कि दिव्यांका राइफल शूटिंग में एक्सपर्ट हैं। वह भोपाल राइफल शूटिंग एसोसिएशन की मेंबर भी हैं। सिर्फ इतना ही नहीं दिव्यांका ने दिल्ली में पर्वतारोहण की ट्रेनिंग भी ली है।

भारती सिंह :
स्टैंड अप कॉमेडी में भारती सिंह का कोई तोड़ नहीं है। आज घर-घर में एक कॉमेडियन के तौर पर भारती पहचानी जाती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि भारती कॉमेडियन होने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की राइफल शूटर भी हैं। भारती ने राइफल शूटिंग में पंजाब को राष्ट्रीय स्तर पर रिप्रेजेंट भी किया है। इसके साथ ही भारती एक शानदार डांसर भी हैं।

सुम्बुल तौकीर खान :
सीरियल 'इमली' से फैंस के दिलों में जगह बना चुकी सुम्बुल तौकीर खान एक्टिंग के साथ-साथ डांसिंग में भी एक्सपर्ट है। सोशल मीडिया पर सुम्बुल अक्सर अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही एक शो में भी दर्शकों को उनका शानदार डांस देखने का मौका मिल चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











