Birthday Special: ...तो दिलीप जोशी नहीं, राजपाल होते TMKOC के ‘जेठालाल गड़ा’

राजपाल यादव किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। चाहे 'भूल भुलैया' का लाल हनुमान, जिसे पानी से बचने की सलाह अक्षय कुमार ने दी थी या फिर 'मालामाल वीकली' का अमीर घर का छिछोरा बेटा। हर किरदार में राजपाल यादव ने जान फुंक दी थी। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में राजपाल यादव का जन्म हुआ था। 16 मार्च को वह अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। राजपाल यादव ने अपनी फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी है। राजपाल यादव अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहते हैं। राजपाल यादव ने अपनी पहली पत्नी करुणा की मौत के बाद दूसरी पत्नी राधा से लव मैरिज की। राधा उनसे उम्र में 9 साल छोटी है। राजपाल यादव की पहली पत्नी की मौत उनकी बेटी को जन्म देते समय हो गयी थी। क्या आपको पता है, छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में राजपाल यादव मुख्य किरदार निभाने वाले थे।
चलिए हम आपको राजपाल यादव से जुड़ी यह खास जानकारी देते हैं:
TMKOC में मुख्य किरदार : 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल चंपकलाल गड़ा का किरदार दिलीप जोशी निभा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस किरदार के लिए पहली पसंद दिलीप जोशी नहीं थे। सीरियल के मेकर्स ने जेठालाल के रोल के लिए एक्टर राजपाल यादव को ऑफर किया था। लेकिन राजपाल यादव ने इसके लिए इंकार कर दिया था। हालांकि इसकी वजह का उन्होंने बाद में खुलासा भी किया है। राजपाल यादव चाहते थे कि जो किरदार राजपाल यादव के लिए लिखा गया हो उसी किरदार को निभाना चाहते हैं। वह किसी और एक्टर के रचाए-बसाए संसार में खुद को नहीं देखना चाहते थे। राजपाल यादव के ना कहने के बाद इस किरदार का ऑफर कुछ और एक्टर्स को दिए गये थे, जिसके बाद यह रोल दिलीप जोशी के पास पहुंचा और जेठालाल का यह किरदार निभाकर वह घर-घर में लोकप्रिय हो गये।
ट्रांसजेंडर के किरदार को लोगों ने समझा असली: राजपाल यादव अपने हर के किरदार को लेकर काफी चर्चाओं में रहते हैं। वह अपने हर किरदादर में पूरी जान डाल देते हैं। फिल्म'अर्ध' में राजपाल ने ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया था। इस फिल्म में राजपाल ने पहली बार ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया था। इस फिल्म की शूटिंग से अपने अनुभवों को शेयर करते हुए राजपाल यादव ने बताया था कि शूटिंग के दौरान जब वो पब्लिक प्लेस में पहुंचे तो लोगों ने उन्हें सच में ट्रांसजेंडर समझ लिया था। इतना ही नहीं एक शख्स ने तो उन्हें 10 रुपए तक थमा दिए थे। यह फिल्म पिछले साल ओटीटी पर रिलीज हुई थी। एक्टर ने इसे 'एक अभिनेता के रूप में एक विनम्र अनुभव' करार दिया था। इस फिल्म में रुबीना दिलैक भी लीड रोल में नजर आयी थी।


Click it and Unblock the Notifications

