लग्जरी गाड़ी नहीं, आयुष्मान खुराना ने खरीदी ये सुपरबाइक, देखकर आप भी हो जाएंगे फिदा

Ayushmann Khurrana

बॉलीवुड एक्टर्स जहां लग्जरी गाड़ियों के दिवाने हैं, वहीं आयुष्मान खुराना की बाइक्स के प्रति दिवानगी जग-जाहिर है। आयुष्मान रोडिज के दूसरे सीजन का भी हिस्सा था। इस सीजन को उन्होंने जीता और इसके साथ ही वह देशभर के युवाओं के बीच फेमस हो गये थे। बीच में अपने निजी जीवन और फिल्मों में काफी ज्यादा व्यस्त हो जाने की वजह से आयुष्मान ने अपने प्यार बाइक्स को समय देना कम कर दिया था। लेकिन अब एक बार फिर से बाइक्स के प्रति उनका जुनून वापस लौट आया है।

नये साल का आगाज नये अंदाज में :

नये साल का आगाज नये अंदाज में :

आयुष्मान खुराना ने नये साल 2023 का आगाज बड़े ही अलग अंदाज में किया। इंस्टाग्राम पोस्ट से पता चलता है कि आयुष्मान ने नये साल में सुपर बाइक Ducati Scrambler खरीदी है। सिर्फ इतना ही नहीं, आयुष्मान चंडीगढ़ की सड़कों पर कड़ाके की ठंड में अपनी सुपरबाइक की सवारी करते भी नजर आ रहे हैं।

पोस्ट के कैप्शन में लिखी कविता :

पोस्ट के कैप्शन में लिखी कविता :

आयुष्मान खुराना के फैंस में एक बड़ा हिस्सा उनकी कविताओं का दिवाना होता है। नये साल पर भी आयुष्मान ने अपने फैंस को निराश नहीं किया है। अपनी बाइक के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए इस पोस्ट के कैप्शन में आयुष्मान ने बड़े ही शायराना अंदाज में लिखा है, "2023 और जीवन का संकल्प : कम यात्रा की हो, ऐसी सड़कों को चुनना।"

लाखों की है आयुष्मान की बाइक :

लाखों की है आयुष्मान की बाइक :

आयुष्मान खुराना ने जिस वीडियो को शेयर किया है, उसमें वह अपने घर के आंगन में अपनी बाइक के साथ खड़े होकर कविता पढ़ते हैं और फिर चंडीगढ़ की धुंध भरी सड़कों पर अपनी बाइक की सवारी करने निकल पड़ते हैं। रास्ते में एक जगह रुक कर आयुष्मान स्ट्रीट फुट का भी लुत्फ उठाते हैं। बता दें कि Ducati Scrambler के टॉप मॉडल की कीमत करीब 15 लाख रुपये बतायी जाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X