Nora Fatehi के विवादित गाने पर जारी हुआ फतवा! लेकिन क्या होता है फतवा? कौन करता है जारी और क्यों है ये जरूरी?
Nora Fatehi Song Controversy: नोरा फतेही के गाने ने इस वक्त पूरे देश में बवाल मचा रखा है। इस गाने के नाम है- 'चुनर सरके'। हालांकि, विवादों के बीच नोरा फतेही पर फतवा जारी कर दिया गया है। लेकिन ये फतवा होता क्या है, आइए इसे आसान भाषा में जानते हैं।

आसान भाषा में समझें तो फतवा इस्लामिक कानून (शरीयत) के आधार पर दिया गया एक धार्मिक जवाब या राय होता है, जो किसी सवाल के जवाब में जारी किया जाता है।
Fatwa Meaning in Islam: क्या फतवा कानून या आदेश होता है?
सबसे बड़ा भ्रम यही है कि फतवा कोई सजा या कानून होता है, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। फतवा सिर्फ एक धार्मिक सलाह होती है, यह कोर्ट का आदेश नहीं होता। इसे मानना पूरी तरह व्यक्ति की इच्छा पर निर्भर करता है। यानी फतवा को जबरदस्ती लागू नहीं किया जा सकता।
Who Can Issue Fatwa in Islam: फतवा कौन जारी कर सकता है?
फतवा जारी करने का अधिकार हर किसी के पास नहीं होता। केवल मुफ्ती (Islamic scholar) ही फतवा जारी कर सकता है। मुफ्ती को कुरान, हदीस और शरीयत का गहरा ज्ञान होता है। इसके लिए खास धार्मिक शिक्षा (इफ्ता) हासिल करनी पड़ती है
Fatwa Kaise Liya Jata Hai: फतवा लेने की प्रक्रिया क्या है?
फतवा लेने का तरीका बेहद सरल होता है- व्यक्ति अपना सवाल भेजता है, मुफ्ती उस पर विचार करता है, कुरान और हदीस के आधार पर जवाब देता है। यही जवाब फतवा कहलाता है। दिलचस्प बात यह है कि कोई भी व्यक्ति (किसी भी धर्म का) फतवा मांग सकता है।
Fatwa Kis Kis Mudde Par Hota Hai: किन मामलों में जारी होता है फतवा?
फतवे आमतौर पर रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े मुद्दों पर होते हैं। जैसे- शादी, तलाक और रिश्ते, संपत्ति और विरासत, व्यापार और लेन-देन, सामाजिक और धार्मिक व्यवहार।
Fatwa Misconceptions: फतवा को लेकर फैली गलतफहमियां
फिल्मों और सोशल मीडिया की वजह से फतवे को लेकर कई गलत धारणाएं बन गई हैं। सच्चाई यह है कि फतवा कोई सजा नहीं है। यह किसी पर थोप नहीं सकते। यह सिर्फ एक सलाह या राय होती है
Fatwa Importance in Islam: क्यों जरूरी होता है फतवा?
फतवा का मकसद लोगों को सही-गलत समझाना और उनके सवालों का जवाब देना होता है। यह लोगों को धार्मिक दृष्टिकोण से सही रास्ता चुनने में मदद करता है। असल में यह कोई सख्त आदेश नहीं, बल्कि एक धार्मिक मार्गदर्शन है, जिसे व्यक्ति अपनी समझ के अनुसार मान सकता है या नहीं भी मान सकता।


Click it and Unblock the Notifications











