16 साल की उम्र से काम कर अकेले उठाया घर खर्च, एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- कोई आदमी नहीं जो मेरा खर्चा...

Nora Fatehi Struggle Story: नोरा फतेही आज के वक्त में बॉलीवुड की एक टॉप अभिनेत्री बन चुकी है और इतना ही नहीं हर कोई उनके डांस का दीवाना है। उनके डांस नंबर और लेटेस्ट वीडियो लोगों द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं। हालांकि आपको बता दें कि इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए नोरा फतेही ने अपने बचपन तक को कुर्बान कर दिया।
हाल ही के एक इंटरव्यू के दौरान नोरा फतेही ने इस बात का खुलासा किया है कि वह अपने परिवार की एकमात्र कमाने वाली सदस्य है। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वह अपने जीवन में पैसों को सबसे ऊपर क्यों रखती हैं। नोरा फतेही ने इस पर कहा कि "मैं 24 घंटे काम करती हूं। 1 दिन में कई बार तीन शूट करती हूं और ऐसा करने के लिए मेरे पास कारण भी है। दरअसल मैं अपने परिवार की इकलौती कमाने वाली हूं।"
नोरा फतेही ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मैं अपने परिवार का ध्यान रखती हूं और मेरे पास ऐसा कोई भी आदमी नहीं है जो मेरे सपनों से लेकर मेरे किराए तक को भर सके। हर चीज के लिए मैं खुद खर्च करती हूं और मैं अपनी मां का भी ध्यान रखती हूं। भाई बहनों का भी ध्यान रखती हूं और अपने दोस्तों का भी ध्यान रखती हूं।"
नोरा फतेही ने उन महिलाओं का भी उदाहरण दिया जो अपने पार्टनर पर पूरी तरीके से निर्भर होती है। अगर वह उनसे अलग भी होना चाहिए तो उनके पास में कोई भी दूसरा भरोसा नहीं होता। नोरा फतेही ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने अपनी युवावस्था का भी आनंद नहीं लिया क्योंकि 16 साल की उम्र से ही वह कमाने लग गई थी।
अगर हम नोरा फतेही के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने बेहतरीन डांस नंबर्स के अलावा स्ट्रीट डांसर 3डी, थैंक गॉड और बटला हाउस जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। अब हाल ही में उन्हें विद्युत जामवाल की क्रैक और कुणाल खेमू के निर्देशन में बन रही फिल्म मडगांव एक्सप्रेस में देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications