जब ये हसीना 9 सनकी लड़कियों संग रहने पर हुईं मजबूर, बोलीं- एक अंडा और ब्रेड खाकर काटे दिन...

Nora Fatehi Struggle Journey: नोरा फतेही आज के वक्त में काफी ज्यादा सुर्खियों में रहती है और वह बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन बन चुकी है। वह अपनी लेटेस्ट वीडियो और डांस नंबर्स को लेकर भी काफी ट्रेंड करती नजर आती हैं। आज के वक्त में नोरा फतेही एक ऐसे मुकाम पर पहुंच चुकी है जहां पर पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं है। लेकिन एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी स्ट्रगल जर्नी को साझा किया था।
नोरा फतेही ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि वह जब भारत आई थी तो उनके पास में बस 5000 रुपए थे। नोरा फतेही ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मुझे तो यह भी नहीं पता था कि 100 डॉलर कैसे होते हैं। मुझे बहुत अच्छे से याद है कि एक शेयरिंग अपार्टमेंट में मैं रहती थी और उसमें 9 लड़कियां भी थी। ये मेरे लिए एक ट्रॉमा जैसा था।"
नोरा फतेही ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "कई बार तो मैं सोचती हूं कि क्या मैं भारत आकर सही किया या फिर गलत। जब मैं शुरुआत में काम करने लगी तो मुझे बहुत कम पैसे दिए जाते थे। इसीलिए मैं सिर्फ एक अंडा और एक ब्रेड खाकर गुजारा करती थी। कमीशन काटकर सैलरी दी जाती थी और इतनी कम सैलरी में मुंबई जैसे शहर में गुजारा कर पाना काफी मुश्किल था।"
हालांकि अब आपको बता दें कि नोरा फतेही की उम्र 32 साल है और वह टॉप अभिनेत्री बन चुकी हैं। इस वक्त वह इंडियन टेलीविजन पर कई डांसिंग शोज को भी जज करती नजर आती है। इसी के अलावा उन्हें बाहुबली द बिगनिंग, मडगांव एक्सप्रेस, बाटला हाउस और क्रैक जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











