'साकी-साकी' गाने की शूटिंग पर खून से लथपथ हो गई थीं नोरा फ़तेही, 5 साल बाद भी लेती हैं फिजियोथेरेपी

Nora Fatehi Injured During Saki-Saki Song: नोरा फतेही बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री है। उन्होंने कई सारी बेहतरीन फिल्मों में जबरदस्त आइटम सॉन्ग भी दिए हैं। लेकिन नोरा फतेही का 'साकी-साकी' गाना काफी पॉपुलर हुआ। असल में तो ये गाना एक्ट्रेस कोएना मित्रा पर फिल्माया गया था। लेकिन नोरा फतेही के जबरदस्त डांस मूव्स ने हर किसी का दिल जीत लिया।
नोरा फतेही ने साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'बाटला हाउस' में 'साकी-साकी' गाने पर जबरदस्त डांस मूव्स से लोगों की दिल की धड़कन चुरा ली थी। इस गाने में नोरा फतेही के हुक स्टेप्स बहुत ज्यादा वायरल हुए थे। रातों-रात वह इंटरनेट सेंसेशन बन गई थी। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस गाने की तैयारी के वक्त नोरा फतेही की हालत बिगड़ गई थी। जिसके चलते उन्हें आज भी फिजियोथैरेपी लेनी पड़ती है।
दरअसल नोरा फतेही ने ई-टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि 'साकी-साकी' गाने को रिलीज हुए 5 साल से ज्यादा हो चुके हैं। लेकिन इस गाने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की थी। इस दौरान वह तकरीबन हर एक इवेंट और स्टेज पर इस गाने पर परफॉर्म करती नजर आई थी। नोरा फतेही ने इस गाने की शूटिंग के दौरान होने वाली परेशानियों को लेकर भी बात की।
नोरा फतेही ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "इसके स्टेप्स इतनी ज्यादा मुश्किल थे कि मुझे आज भी फिजियोथैरेपी लेनी पड़ती है। इस स्टेप के कारण मुझे काफी परेशानी हुई। इसके बावजूद यह मेरे फेवरेट स्टेप है। लोग आज भी इसकी काफी तारीफ करते हैं। वैसे भी मैं कोई फिल्म या फिर गाना करती हूं तो अक्सर मेरे साथ कोई ना कोई इंजरी जरूर होती है।"
नोरा फतेही ने आगे बताया कि "इसी के चलते में सेट पर हमेशा फिजियोथैरेपिस्ट स्टैंड बाय पर रखती हूं। 'साकी-साकी' की शूटिंग के वक्त मेरे दोनों घुटने छिल गए थे। यहां तक कि मेरी स्किन भी पूरी तरीके से उतर गई थी और खून से मैं लथपथ हो गई थी। मेरी पीठ के निचले भाग में इतनी बुरी तरीके से चोट लग गई थी कि हमें सेट पर फिजियोथैरेपिस्ट को बुलाना पड़ गया था।"


Click it and Unblock the Notifications