..................... Nora Fatehi had revealed in The Kapil Sharma Show that she had slapped her co star on the set - Hindi Filmibeat

पहले लगातार की थप्पड़ों की बरसात, फिर नोच डाले बाल, अपने को-स्टार का इस हसीना ने कर दिया था बुरा हाल

Nora Fatehi

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सितारों से जुड़ी हुई हर एक छोटी से बड़ी बात का बतंगड़ बन जाता है। बॉलीवुड सितारों के फैंस इस बात को जानने के लिए हमेशा एक्साइटेड रहते हैं कि वह कौन से कपड़े, जूते चप्पल से लेकर क्या खाते पीते हैं। यहां तक कि उनकी नजर इनके झगड़ों के चर्चा पर भी हमेशा बनी रहती है। बॉलीवुड सितारों की दोस्ती की तरह ही झगड़ा भी काफी लाइमलाइट में आते हैं। इससे पहले सनी देओल और अनिल कपूर से लेकर रवीना टंडन के साथ-साथ करिश्मा कपूर तक के झगड़े सामने आ चुके हैं। लेकिन इस बार नेशनल टीवी पर अपने जबरदस्त झगड़ा का खुलासा एक एक्ट्रेस ने किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने एक को स्टार के साथ में गंदे तरीके से झड़प कर ली थी।

नोरा के साथ बदतमीजी कर रहा था उनका को स्टार

दरअसल हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वह और कोई नहीं बल्कि दिलबर गर्ल कही जाने वाली नोरा फतेही है। बता दें कि उनका एक को-स्टार लगातार उनके साथ में बदतमीजी कर रहा था। नोरा फतेही को बहुत गुस्सा आया और उन्होंने उसे एक्टर को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दोनों के बीच में हटा पाई शुरू हो गई।

नोरा फतेही का हुआ सेट पर गंदा झगड़ा

नोरा फतेही ने इस पर बताया कि "एक को स्टार था और मेरे साथ लगातार बदतमीजी कर रहा था। मुझको बहुत ज्यादा गुस्सा आया और मैंने उसको थप्पड़ मार दिया। लेकिन उसने भी मुझे पलट कर थप्पड़ मारा और मैंने उसको दोबारा थप्पड़ मार दिया। इसके बाद में उसने मेरे बाल पड़कर खींची तो मैं भी उसके बाल पड़कर खींच दिए। इसके बाद में बात और ज्यादा बढ़ गई और झगड़ा बहुत ही गंदा हो गया।" नोरा फतेही ने अपनी लड़ाई का किस्सा सुनाया तो 'द कपिल शर्मा' शो के होस्ट यानी कि कपिल शर्मा और आयुष्मान खुराना भी काफी ज्यादा हैरान हो गए।

सुकेश चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस पर लगाए आरोप

अगर हम नोरा फतेही के निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि पिछले दिनों वह महा ठग सुकेश चंद्रशेखर कैसे की वजह से लाइमलाइट में आ गई थी। एक्ट्रेस पर सुकेश ने इस बात के आरोप लगाए थे कि वह उनके पीछे पड़ गई हैं। इतना ही नहीं इस पर नारा का कुछ और ही जवाब आया। उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर के सभी लगाए हुए आरोपी को खारिज कर दिया।

Read more about: nora fatehi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X