..................... Nora Fatehi first audition video is becoming increasingly viral on the Internet and she looked cute at the age of 20 - Hindi Filmibeat

कभी इतनी मासूम हुआ करती थी नोरा फतेही, बिना सर्जरी कराए देने पहुंच गई ऑडिशन तो पहचानना हुआ मुश्किल

nora fatehi

नोरा फतेही ने इन दिनों अपने डांस की वजह से हर किसी को अपना दीवाना बनाया हुआ है। इतना ही नहीं वह बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस की बन चुकी है। एक्ट्रेस ने बिना किसी की मदद के लिए इंडस्ट्री के अंदर खुद ही एक अच्छा खासा मुकाम हासिल किया। 'दिलबर' और 'साकी साकी' गाने में अपनी हॉटनेस से हर किसी का टेंपरेचर बड़ा देने वाली नोरा फतेही ने काफी लंबा सफर तय करके इस सफलता को हासिल किया है। लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस का एक ऑडिशन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह बताती हुई नजर आएगी वह सिर्फ 20 साल की है।

वीडियो में वाइट बोर्ड पकड़े हुए एक्ट्रेस ने बताई अपनी डिटेल्स

नोरा फतेही रे अपने जीवन में कई सारे उतार-चढ़ाव देखे और इतना ही नहीं बेहद ही मेहनत के बाद में उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया। लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस का पहले एक्टिव ऑडिशन का एक अनसीन वीडियो सामने आया है। बता दें कि उन दिनों नोरा फतेही महज 20 साल की थी और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में खूब मेहनत कर रही थी। इस वीडियो की बात करें तो एक्ट्रेस इस वीडियो में अपनी डिटेल के साथ एक वाइट बोर्ड पकड़े हुए नजर आए और उन्होंने अपना नाम नौरा फथी लिखा है।

20 साल की उम्र में अपने पहले ऑडिशन के दौरान नोरा फतेही ने किया एक एक्टिंग सीक्वेंस

नोरा फतेही ने वीडियो में रेड कलर का बेहद ही खूबसूरत टॉप पहना हुआ था जिसमें गहरी नेकलाइन भी नजर आ रही थी। इतना ही नहीं ब्लू कलर के डेनिम जींस के साथ हो उन्होंने इस लुक को पूरा किया। एक्ट्रेस ने इस ऑडिशन के द्वारा अपने बालों को खुला रखा हुआ था और मेकअप भी किया हुआ था। महज 20 साल की उम्र में ही नोरा फतेही को एक एक्टिंग सीक्वेंस करते हुए भी इस वीडियो में देखा गया और वह इसमें किसी से उन्हें बचाने के लिए कहती हुई नजर आई।

नोरा फतेही की सर्जरी से पहले की वीडियो हुई वायरल

नोरा फतेही का यह वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर सामने आया वैसे ही तेजी से वायरल हो गया। नोरा के फैंस के लिए तो यह है काफी ज्यादा इंटरेस्टिंग वीडियो बन चुका है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि नोरा फतेही ने जब इंडस्ट्री में कदम रखा तो वह कैसी दिखा करती थी। एक्ट्रेस है कि यह वीडियो उन की सर्जरी से पहले की है और उनकी खूबसूरत अदाएं और क्यूट अंदाज हर किसी को काफी पसंद आ रहा है। लेकिन आपको बता दें कि कुछ बातों के लिए एक्ट्रेस को इस वीडियो में ट्रोल कर दिया गया है। उन्होंने अपनी हाइट इस वीडियो में 5"6 बताई जिसको लेकर लोग सवाल उठाते नज़र आए।

Read more about: nora fatehi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X