कभी 5000 रुपए लेकर मुंबई आई थी ये हसीना, आज 5 मिनट के गाने के लिए लेती है करोड़ों की फीस

Nora Fatehi Fees And Struggle: फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर देखने के लिए मिलता है कि हर कोई अपना एक अच्छा खास मुकाम हासिल नहीं कर सकता है। कहा तो यह भी जाता है की सफलता प्राप्त करने के लिए यहां पर किस्मत भी बहुत जरूरी है। लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है और यहां पर टिकता वही है जो जमकर मेहनत करता है। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जो भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा रही है।
जिस एक्ट्रेस के बारे में हम बात कर रहे हैं उनका जन्म कनाडा में हुआ और वहीं पर उनकी परवरिश हुई। लेकिन बाद में उन्होंने भारत आने का फैसला लिया और जेब में तब उनके सिर्फ 5000 रुपए थे। इसी के चलते दूसरे देश में आकर उनको कई सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लेकिन आखिरकार उनकी मेहनत ने रंग दिखाया।
आज के वक्त में यह एक्ट्रेस 5 मिनट के डांस नंबर के लिए करोड़ों रुपए की फीस ले लेती है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही की। जिन्होंने बाहुबली के सुपरहिट गाने 'मनहारी' में अपनी कमर से हर किसी के पसीने छुड़ा दिए।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि नोरा फतेही का कनाडा से भारत तक का सफर इतना आसान नहीं था। जब वह भारत आई थी तो उनकी जेब में पैसे कम और सपना बहुत बड़े थे। शुरुआती दिनों में तो उनके पास में खाने तक के पैसे नहीं थे और फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी। आज के वक्त में वह सलमान खान से लेकर वरुण धवन जैसे सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं।
अभी के वक्त में नोरा फतेही 5 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए भी करोड़ों की फीस लेती है। उनका जन्म 6 फरवरी 1992 में कनाडा में हुआ। उनके माता-पिता मूल रूप से मोरक्कन के रहने वाले हैं और मुसलमान है। लेकिन उनके पिता की जड़े भारत से जुड़ी हुई है। बचपन से ही नोरा फतेही ने पर्दे पर छा जाने का सपना देखा था और यही जुनून वह भारत लेकर आई।
आज के वक्त में भारत में नोरा फतेही ने एक जबरदस्त डांसर के तौर पर अपनी एक खास पहचान बना ली है। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत हिंदी फिल्म 'रोर' से की थी। हालांकि उनका असल पहचान उनके दमदार डांस नंबर बाहुबली फिल्म के हिट गाने 'मनहारी' से मिली। यहीं से नोरा फतेही हर तरफ छा गई थी।
नोरा फतेही ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि जब वह भारत आई थी तो उनके पास सिर्फ ₹5000 थे। उन्होंने यह भी बताया था की शुरुआत में वह 9 लोगों के साथ एक 3BHK फ्लैट में रहती थी। वह सोचने लग गई थी कि वो इस नर्क जैसी जगह में क्यों आई है। नोरा फतेही ने बताया था कि आज भी जब वह अपने शुरुआती दिनों को याद करती है तो उनको काफी दुख होता है।
शुरुआती दिनों में नोरा फतेही की हालत इतनी ज्यादा खस्ता थी कि वह एक वक्त सिर्फ एक अंडा और ब्रेड खाकर गुजारा करती थी। उनके पास जो भी पैसे थे उसको कई एजेंट ने हड़प लिया था और काम का वादा करके वह ज्यादातर कलाकारों से पैसे ले लिया करते थे। अभी नोरा फतेही फिल्मों और डांस नंबर्स के अलावा डांस रियलिटी शोज को भी जज करती है। वह 5 से 6 मिनट के गाने के लिए 2 करोड़ से ज्यादा की फीस लेती है और अभी के वक्त में 40 करोड़ की संपत्ति की मालकिन है।


Click it and Unblock the Notifications