Birthday: नोरा फतेही के सेक्सी डांस का बॉलीवुड दीवाना, सलमान- वरुण के साथ, लगा दी आग

By Prachi Dixit

27 साल की उम्र में अपने डांस से बॅालीवुड के दिल पर राज कर रही हैं नोरा फतेही। आज नोरा का जन्मदिन है। नोरा ने साल 2015 में बिग बॅास में बतौर विदेशी कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की। लेकिन सफलता की सीढ़ी चढ़ने में उन्हें 4 साल लग गए।

अब तो आलम ये हैं कि वह हर बड़ी फिल्म का हिस्सा बन जाती हैं। सलमान खान की 'भारत' और वरुण धवन की 'एबीसीडी 3' में उनकी एंट्री इस बात की साफ गवाही देती हैं। साल 2018 ने नोरा की किस्मत बदल दी। दिलबर गर्ल का टैग उन्हें मिला। वहीं 2018 की सुपरहिट फिल्म 'स्त्री' में उनका कमरिया डांस म्यूजिक चार्टबस्टर पर नंबर 1 पर रहा।

फिल्मों में डांस की शुरुआत नोरा ने 'बाहुबली' से की थी। जहां पर तीन लड़कियों के बीच नोरा के बैली डांस ने उन्हें स्क्रीन पर सोलो आने का मौका दिया। सोशल मीडिया पर नोरा के फैंस की संख्या उंगलियों पर कर पाना मुश्किल है। अपने डांस वीडियो और सेक्सी तस्वीरों से वह अपना स्टारडम बढ़ाते जा रही हैं।

nora fatehi

लाइव शो में उनका डांस देखकर दर्शकों के बीच केवल तालियों की गूंज सुनाई देती हैं। आपको बता दें कि नोरा हिंदी और तमिल, तेलुगू, मलयालम फिल्मों में आइटम नंबर्स कर चुकी हैं।

चलिए फिर इंतजार किस बात का नोरा के जन्मदिन पर उनकी ये तस्वीरें नहीं देंखी तो कुछ भी नहीं देखा। साथ ही उनकी जिंदगी के कुछ ऐसे किस्से जो आपको हैरान कर देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X