इसलिए ऐश्वर्या राय को नहीं कर सकता कोई रिप्लेस..सबसे खूबसूरत..सबसे अलग!
आखिरकार ऐ दिल है मुश्किल का टीजर आ गया और इस बार रणबीर कपूर ऐश्वर्या राय के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। पूरे टीजर में ऐश्वर्या राय इतनी खूबसूरत लग रही हैं कि उनकी जितनी तारीफ की जाए कम ही है। ऐश्वर्या राय इस फिल्म से ऐसा लग रहा है बस छा जाने वाली हैं।
[2016 का पहला #StarTeaser - दो खान, एक बच्चन, एक कपूर...लंबी लिस्ट]
ऐश्वर्या राय के फैन्स के लिए खासकर ऐ दिल है मुश्किल किसी ट्रीट से कम नहीं है और हो भी क्यों ना आखिर कई सालों बाद ऐश्वर्या राय ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या राय लगभग 5-6 सालों से कम फिल्मों में नजर आ रही हैं। उनकी जज्बा और सरबजीत परदे पर आई लेकिन इस फिल्म के टीजर से ऐसा लग रहा है कि ऐश्वर्या राय को कोई कभी रिप्लेस कर ही नहीं सकता।

दोनों को दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया। इस फिल्म में ऐश सालों बाद ऐसे अवतार में नजर आ रही हैं जिसमें ऐश को हर कोई देखना चाहता था। रणबीर कपूर के ऑपोजिट ऐश्वर्या को देखना भी कम दिलचस्प नहीं होगा।
फिल्म करण जौहर की टिपिकल फिल्मों की तरह है जिसमें रोमांस, दोस्ती, प्यार और शानदार म्यूजिक सबकुछ हो। करण जौहर की फिल्मों को देखने में यही तो मजा है।
अभी तो सिर्फ टीजर ही आया है इसलिए ये कहना मुश्किल होगा कि ऐश का क्या रोल है या अनुष्का शर्मा का क्या रोल होगा । लेकिन इतना पक्का है कि फिल्म में दोस्ती, एकतरफा प्यार और रोमांस सबकुछ दिखाया गया है।
ऐश्वर्या राय को शायद एक ऐसी ही फिल्म की दरकार थी जिससे उनका शानदार कमबैक हो सके। सिर्फ ऐश्वर्या क्यों रणबीर कपूर की भी पिछली कई फिल्में फ्लॉप कर चुकी हैं और उन्हें भी एक हिट की दरकार है। फिल्म से दोनों की वापसी हो सकती है और रणबीर का करियर आगे निकल सकता है।
रणबीर की ऐ दिल है मुश्किल के बाद जग्गा जासूस आने वाली है जो पहले ही रणबीर और कैटरीना के ब्रेकअप की वजह से काफी लेट हो चुकी है। इसलिए रणबीर की इस फिल्म का सुपरहिट होना बहुत जरूरी है।
ऐ दिल है मुश्किल अगर हिट होती है तो ऐश्वर्या राय का भी करियर एक ट्रैक पर आ जाएगा जिसका उनके फैन्स लंबे समय से इंतजार भी कर रहे हैं।
ऐ दिल है मुश्किल का टीजर देखने के लिए यहां क्लिक कीजिए..


Click it and Unblock the Notifications










