जब इस एक्टर की बेटियों को पापा से आने लगी थी घिन, बोले- उन्होंने मुझे दरवाजा दिखा दिया...

Nitish Bharadwaj

Nitish Bharadwaj Daughters: नितीश भारद्वाज आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उन्होंने श्री कृष्ण का किरदार निभा कर खूब लोकप्रियता भी हासिल की थी। लेकिन अगर हम उनके निजी जीवन के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि साल 2009 में उन्होंने स्मिता के साथ में शादी की थी। लेकिन शादी के 10 साल बाद 2019 में दोनों का तलाक हो गया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि नितीश भारद्वाज और स्मिता की दो जुड़वा बेटियां भी है। लेकिन आपको बता दें कि एक बार टेली टॉक इंडिया के साथ नितीश भारद्वाज ने बातचीत की थी। तब उन्होंने अपनी बेटियों को लेकर जिक्र किया और बताया कि स्मिता के साथ में कानूनी लड़ाई पर उनकी बेटियों का कैसा रिएक्शन था।

दरअसल नितीश भारद्वाज पर उनकी दूसरी पत्नी स्मिता द्वारा काफी सारे आरोप लगाए गए थे। बाद में एक्टर ने भी इस पर पलटवार किया था और उनको झूठ बताया था। इतना ही नहीं उन्होंने पुलिस स्टेशन में मानसिक प्रताड़ना का भी आरोप लगा दिया था। नितीश भारद्वाज का आरोप था कि उनकी पत्नी ने बेटियों का किडनैप किया है।

नितीश भारद्वाज ने इस पर बात करते हुए बताया था कि "मेरी बेटियां मुझसे कहती है कि पापा हमें आपको पिता कहने में घिन आती है। फिर 5 मिनट के बाद ही वह उठकर मुझको दरवाजा दिखा देती हैं।" दरअसल यहां पर नितीश भारद्वाज बताते हैं कि उनकी बेटियों ने उनका घर से जाने के लिए बोल दिया था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि नितीश भारद्वाज ने अपनी पत्नी स्मिता पर बेटियों के अपहरण का आरोप लगाया था। साथ ही यह भी कहा था कि "वह बेटियों से उनको मिलने नहीं देती है। एक्टर ने कहा कि स्मिता ने बच्चों को मुझसे दूर करने के लिए ऐसा किया था। पुणे में जब पूरा परिवार रहता है तो ऊटी को क्यों चुना है।"

नितीश भारद्वाज ने बताया था कि "मैं बच्चों की कस्टडी के लिए लड़ाई कर रहा हूं और मैं नहीं चाहता हूं कि वह स्मिता की तरह बन जाए।" एक्टर ने यह भी खुलासा किया था कि उनका और स्मिता का 13 साल तक कोई भी शारीरिक संबंध नहीं रहा।

नितीश भारद्वाज ने इस पर बात करते हुए बताया था कि "पहले तो बच्चे पैदा कर लिए और फिर विक्की डोनर बना दिया था। उसको पैसे चाहिए थे। क्या मैं कोई ATM कार्ड हूं।" एक्टर ने बताया था कि स्मिता उनको दूसरे कमरे में सोने के लिए कह देती थी। साथ ही जब भी वह मुंबई से पुणे आया करते थे तो वह उनके साथ में नहीं सोया करती थी।

More from Filmibeat

Read more about: nitish bharadwaj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X