छोटी सी उम्र में बनी हीरोइन, टीवी से लेकर फिल्मों में जमाई धाक, मौत को टक से छूकर वापस आ चुकी है ये एक्ट्रेस

niti taylor

Niti Taylor Shocking Revealation: टीवी इंडस्ट्री में अक्सर देखने के लिए मिलता है कि काफी सारे लोग बहुत ही कम उम्र में इंडस्ट्री में आ जाते हैं। ऐसे काफी सारे उदाहरण भी है। टीवी इंडस्ट्री में ऐसी काफी सारी चाइल्ड एक्ट्रेसेस है जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में इंडस्ट्री में कदम रखा और आज वह हर दिलों पर राज करती हुई नजर आती है। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने 15 साल की उम्र में टीवी इंडस्ट्री पर कदम रखा और बचपन में उनको मौत का सामना करना पड़ा।

दरअसल हम बात कर रहे हैं नीति टेलर की। जो एमटीवी के सीरियल 'कैसी ये यारियां' में नंदिनी मूर्ति का किरदार निभा कर बेहद फेमस हो गई थी। पार्थ समथान के साथ उनकी शानदार केमिस्ट्री इस शो में काफी पसंद की गई थी। बाद में वह कहीं और टीवी शोज में दमदार किरदार निभाते हुए भी नजर आ चुकी है।

नीति टेलर को आखिरी बार लाइफ ओके शो 'गुलाम' में शिवानी माथुर का किरदार निभाते हुए देखा गया है। बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने सिर्फ 15 साल की उम्र में टीवी इंडस्ट्री पर अपने करियर की शुरुआत की थी और तब वह पढ़ाई कर रही थी। लेकिन वह एक्ट्रेस नहीं बल्कि एक टीचर बनना चाहती थी और इसके लिए मुंबई गई थी।

लेकिन नीति टेलर की किस्मत में कुछ और ही लिखा था और 2014 में एमटीवी के 'कैसी ये यारियां' शो से वह घर-घर में फेमस हो गई थी। टीवी इंडस्ट्री के अलावा वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी नजर आ चुकी है और सोशल मीडिया पर आज भी काफी एक्टिव रहती है। उनकी क्यूटनेस हर किसी को दीवाना बना देती है और वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अक्सर निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती है।

लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि नीति टेलर ने एक बार इस बात का खुलासा किया था कि वह जब बच्ची थी तो कुछ मिनट के लिए मर गई थी। ये बात शायद सुनने में जितनी अजीब लग रही है, उतनी ही सच है। दरअसल झलक दिखला जा 10 डांस रियलिटी शो के दौरान उन्होंने बताया था कि किस तरीके से बचपन में उनके साथ कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं थी।

इस पर बात करते हुए नीति टेलर ने कहा था कि जब "मैं बच्ची थी तो मुझे ऐसा लगता था कि मैं मरने वाली हूं। मैं कुछ मिनट के लिए मर भी गई थी और वापस आ गई। मैंने मौत से लड़ाई की है जिससे कि मैं अपने जीवन में कुछ कर पाऊं। मैंने कभी भी ऐसा नहीं सोचा था कि कैसी ये यारियां इतनी बड़ी हिट हो जाएगी।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि डांसिंग शो में परफॉर्मेंस के दौरान नीति टेलर गिर गई थी और इस दौरान वह इमोशनल होकर इस बात का खुलासा करती हुई नजर आई थी। उन्होंने बताया था कि बचपन में उनके दिल में छेद था और डॉक्टरों ने भी हार मान ली थी। हालांकि उन्होंने बहुत से जंग जीत ली थी।

अगर हम नीति टेलर के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने टीवी शोज के अलावा तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'मेम वायासुकू वाचम' में दिलरुबा दिल बेगम का छाई थी। इसके अलावा साल 2013 में पेली पुस्तक, और 2014 में लव डॉट कॉम में श्रावणी का किरदार निभा चुकी है।

More from Filmibeat

Read more about: niti taylor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X