शादी के बाद एक स्कूल में टीचर की नौकरी करती थीं Nita Ambani, पति मुकेश ने कहा उसी से हमारा रात का...

Nita Ambani

Nita Ambani Job: नीता अंबानी, जिन्होंने हाल ही में छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग इवेंट में अपने फैशन गेम से सभी को हैरान कर दिया था, लेकिन आज हम आपको उन्हीं के बारे में एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं, जो आपको हैरान कर सकती है।

नीता अंबानी 800 रुपये की सैलरी पर एक स्कूल टीचर के रूप में काम करती थीं, इस बात पर विश्वास करना मुश्किल है? नीता अंबानी, जो शालीनता की प्रतीक मानी जाती हैं, उन्होंने अपने 500 करोड़ के पन्ने के हार से अपने फैंस को हैरान कर दिया। लेकिन ये वही नीता अंबानी हैं, जिन्होंने सिमी गरेवाल में आकर अपनी सादगी से लोगों का दिल भी जीता था।

एक वायरल वीडियो में उन्होंने सिमी गरेवाल के साथ अपने एक इंटरव्यू में याद किया कि कैसे लोग उनके स्कूल टीचर वाली जॉब को सीरियस नहीं लेते थे और नर्सरी के बच्चों को पढ़ाने की बात सुनकर उनका मजाक उड़ाया करते थे। उसी इंटरव्यू में नीता के साथ मौजूद मुकेश अंबानी ने बताया कि कैसे नीता ने शादी के एक साल बाद एक स्कूल टीचर के रूप में काम करना शुरू किया और उस समय हर महीने 800 रुपये कमाती थीं।

मुकेश अंबानी ने कहा कि नीता की सारी सैलरी मेरी थी और इनकी सैलरी से रात का खाना आता था। यह बोलकर दोनों के दोनों हंसने लग जाते हैं। नीता अंबानी ने उसी बातचीत में यह भी खुलासा किया कि एक स्कूल टीचर के रूप में काम करने से उन्हें बहुत संतुष्टि मिली और उन्हें उन लोगों की बिल्कुल भी परवाह नहीं थी जो उनका मजाक उड़ाते थे।

नीता अंबानी आज बिजनेस जगत की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में से एक हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी में अपने नृत्य के माध्यम से संस्कृति की कला का कॉम्बिनेशन दिखाया और फैंस को उनकी सुंदरता से और प्यार हो गया।

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी बिजनेस जगत के सबसे सफल कपल में से एक हैं, लेकिन उनकी सादगी ही उन्हें अलग बनाती है और वे वास्तव में अपने फॉलोवर्स के लिए प्रेरणा हैं।

Read more about: nita ambani mukesh ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X