Nita Ambani की वो सबसे महंगी साड़ी, जिसमें लगे थे-पन्ना, रूबी, पुखराज, मोती और सोना, कीमत थी...

Nita Ambani Costliest Saree: नीता अंबानी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, न सिर्फ़ अपने दान-पुण्य और अंबानी परिवार की विरासत के लिए, बल्कि अपने फैशन चॉइसेस के लिए भी। उन्हें अक्सर कुछ सबसे बेहतरीन, खास और महंगे फैशन आउटफिट में देखा जाता है।
अभी हाल ही में अंबानी परिवार के सबसे छोटे बेटे अनंत की शादी हुई और इस शादी में नीता अंबानी ने अपने सभी शौक को पूरा किया। उनके आउटफिट एक से बढ़कर एक नजर आए। लेकिन आज भी उनकी एक साड़ी की चर्चा हमेशा होती है, जिसे सोने और पन्ने से सजाया गया था।
आज हम आपको बताएंगे कि नीता अंबानी की सबसे महंगी साड़ियों में से एक के बारे में जिन्हें उन्होंने परिमल नाथवानी के बेटे की शादी में, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे बड़े-बड़े लोग शामिल हुए, नीता अंबानी ने गुलाबी रंग की एक मनमोहक साड़ी पहनी थी, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
चेन्नई सिल्क्स के डायरेक्टर शिवलिंगम से तैयार की गई यह साड़ी कला का एक नमूना थी। जटिल धागे का काम, भव्य पल्लू और एक अनोखे ढंग से सजा हुआ ब्लाउज ने इसे भव्य समारोह में आकर्षण का केंद्र बना दिया।
इस आउटफिट को, अब दुनिया की सबसे महंगी साड़ी के रूप में जाना जाता है। 40 लाख रुपये से भी ज्यादा की कीमत वाली इस साड़ी में कीमती रत्नों - पन्ना, माणिक, पुखराज, असली मोती आदि का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन था। ये कीमत नौ साल पहले की है, अगर इसी साड़ी को आज के समय में आंका जाए तो कीमत शायद करोड़ तक पहुंच जाए।
हालांकि, असली आकर्षण ब्लाउज में था, जिसमें नाथद्वारा के भगवान की एक नाजुक और डिटेल्ड पेंटिंग को दिखाया गया था। विवाह पट्टू साड़ी नाम की इस मास्टरपीस को कांचीपुरम की 35 महिला कारीगरों की कड़ी मेहनत से डिजाइन किया था।
अंबानी ने अपने आउटफिट को सटल मेकअप, गुलाबी होंठ, बेहतरीन रूप से उभरी हुई आंखों और फूलों से सजी लो बन के साथ पूरा किया। 2015 में पहनी गई इस साड़ी का वजन 8 किलोग्राम से ज्यादा था और यह एक फेमस फैशन स्टेटमेंट बन गई। भारी हीरे और पन्ना के हार के साथ, नीता अंबानी ने इस लुक को और भी महंगा बना दिया था।
जहां लोग आज भी नीता अंबानी की नौ साल पुरानी शानदार साड़ी को याद करते हैं, वहीं फैशन की यह विरासत उनकी बेटी तक भी पहुंची है। ईशा अंबानी के शादी के लहंगे को उनकी मां की शादी की आउटफिट के धागों से सिलकर बनाया गया था, जिसकी कीमत 90 करोड़ रुपये आंकी गई थी।
Nita Ambani Flaunts Her Jaw-Dropping Emerald-Encrusted Saree Worth Rs 40 Lakh.
— TIMES NOW (@TimesNow) April 26, 2023
Read More: https://t.co/LhwU7gOv7O pic.twitter.com/WzAjSCWS9Z


Click it and Unblock the Notifications











