..................... Nita Ambani wore a saree worth 40 lakhs studded with gold and gems Nita Ambani world's costlist saree - Hindi Filmibeat

नीता अंबानी के पास है दुनिया की सबसे महंगी साड़ी, इस बेशकीमती साड़ी में जड़े हैं सोने और हीरे-जवाहरात

Nita Ambani Saree

Nita Ambani Saree: एशिया के सबसे बड़े और अमीर बिजनेसमैन में शुमार मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं। वह अपने बिजनेस को लेकर तो सुर्खियों में रहती ही हैं। लेकिन वह अपने फैशन स्टेटमेंट को लेकर भी काफी चर्चा में बनी रहती हैं। जब भी वह किसी भी इवेंट में शिरकत करती हैं तो उनका लुक देखने लायक होता है। लेकिन आज हम उनकी 40 लाख की सोने से जड़ी हुई साड़ी के बारे में बात करने वाले हैं।

नीता अंबानी के ब्लाउज में पीछे की तरफ बनी थी भगवान कृष्ण की छवि

दरअसल आपको बता दें कि साल 2015 में रिलायंस ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री के सीईओ परिमल नाथवानी के बेटे की शादी अटेंड करने के लिए नीता अंबानी पहुंची थी। उन्होंने वेडिंग फंक्शन को अटेंड करते हुए एक बहुत ही महंगी साड़ी पहन रखी थी जो कि चेन्नई सिलक्स के डायरेक्टर शिव लिंगम के द्वारा डिजाइन की गई थी। इसका ब्लाउज भी काफी ज्यादा यूनिक था। जिस पर पीछे की तरफ भगवान नाथद्वारा का मोटिफ नज़र आया। इस ब्लाउज के पीछे अलग-अलग रंगों और कढ़ाई के द्वारा भगवान कृष्ण की छवि को बनाया गया था।

नीता अंबानी की 40 लाख की साड़ी में जड़े थे कीमती रत्न

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि नीता अंबानी की इस पिंक और वाइट कंबीनेशन की साड़ी को असली सोने के धागों से तैयार किया गया। इसमें हीरे और कीमती रत्न जैसे कि पन्ना, माणिक और पुखराज के साथ-साथ कई रत्नों का उपयोग किया गया। अगर हम साड़ी की कीमत की बात करें तो हर कोई इसे जान हैरान हो रहा है। बता दें कि इस साड़ी की कीमत 40 लाख की बताई गई है। नीता अंबानी की कलेक्शन में यह सबसे महंगी साड़ियों में से एक मानी जाती है।

डायमंड नैकलेस ने नीता अंबानी के लुक में लगाए चार-चांद

नीता अंबानी के पूरे लुक की बात की जाए तो आपको बता दें कि उन्होंने काफी खूबसूरत तरीके से इस लुक को कैरी किया हुआ था। इसी के साथ साथ उन्होंने फूलों से सजा हुआ बालों का बन बनाया हुआ था। जो कि उनपर बहुत जच रहा था। इतना ही नहीं डायमंड नेकलेस के साथ में उन्होंने मैचिंग के इयररिंग्स पहने हुए थे। जिससे कि उनका लुक और भी ज्यादा निखर कर आ रहा था।

Read more about: nita ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X