नीता अंबानी ने फुटबॉलर डेविड बेकहम का किया एंटीलिया में स्वागत, कैजुअल कपड़ों में घूमती रही बहुएं

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी के अलावा उनकी पत्नी नीता अंबानी और उनके परिवार ने मशहूर और दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम की भारत यात्रा के वक्त गुरुवार को मुंबई में उनका जमकर स्वागत किया।
अंबानी परिवार ने बेकहम का किया स्वागत
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस ने मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास यानी कि एंटीलिया में डेविड बेकहम के साथ में परिवार की एक तस्वीर को शेयर किया। फुटबॉलर बेकहम इस तस्वीर में मुकेश और नीता अंबानी के अलावा बेटी ईशा, बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका अंबानी के साथ-साथ अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ में नजर आए।
मुंबई इंडियंस ने किया ट्वीट
इतना ही नहीं मुंबई इंडियंस ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया और लिखा कि "मैनचेस्टर के रेट से मुंबई के ब्लू और गोल्ड तक नंबर 7 बेकहम।" इतना ही नहीं इस समय बेकहम को मुंबई इंडियंस की नंबर लिखी हुई नीली जर्सी भी गश्त में दी गई थी। जिस पर साथ और बेकहम छपा हुआ नजर आया।
गुजरात पहुंचे बेकहम
इसी के अलावा 48 साल के पूर्व फुटबॉल स्टार इस सप्ताह की शुरुआत में यूनिसेफ के सद्भावना दूत के तौर पर देश में आए। उन्होंने साल 2005 में इसकी भूमिका संभाली थी। बेकहम भारत आने के साथ में सबसे पहले बाल अधिकारों और लैंगिक समानता के लिए यूनिसेफ कार्यक्रम के हिस्से के रूप में गुजरात भी पहुंचे और वहां पर जो विश्व बाल दिवस 2023 का वैश्विक विषय भी है।
बेकहम ने देखा भारत और न्यूजीलैंड का विश्व कप मैच
बेकहम ने बाद में बुधवार को भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच में विश्व कप का सेमीफाइनल मुकाबले भी देखा था। इस दौरान उनके साथ में जॉन अब्राहम से लेकर रणबीर कपूर, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसी बड़ी-बड़ी हस्तियां भी शामिल हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications












