इस शख्स के साथ डेट पर जाना चाहती थीं नीता अंबानी, मुकेश अंबानी ने सुनते ही कहा- तो मैं फिर...

Nita Ambani Wanted To Date Bill Clinton: भारत की सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी के साथ में शादी की थी। कुछ वक्त पहले अंबानी परिवार अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी को लेकर सुर्खियों में आया। लेकिन अब इसी बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल आपको बता दें कि सिमी ग्रेवाल के शो पर एक बार नीता अंबानी और मुकेश अंबानी गेस्ट बनकर पहुंचे थे। जहां पर सिमी ग्रेवाल ने नीता अंबानी से सवाल किया था कि वह मुकेश अंबानी के अलावा किसके साथ में डेट पर जाना पसंद करेंगी।
नीता अंबानी ने इसके जवाब में बिल क्लिंटन का नाम लिया था। दरअसल आपको बता दें कि बिल क्लिंटन अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति रह चुके हैं और इस जवाब को सुनकर मुकेश अंबानी ने कहा कि अगर नीता इस डेट पर जाना चाहती है तो सिमी ग्रेवाल में आपके साथ में डेट पर जाना चाहता हूं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की मुलाकात उन्हीं के पिता धीरूभाई अंबानी ने करवाई थी। दरअसल नीता अंबानी के एक डांस शो से धीरूभाई अंबानी काफी इंप्रेस हो गए थे। तब धीरूभाई अंबानी ने नीता अंबानी को अपने ऑफिस बुलाया और अपने बेटे मुकेश से मिलवाया था।
साल 1985 में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने शादी की थी। उनके तीन बच्चे हुए जिनका नाम आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी है। साथ ही आपको बता दें कि उनके तीनों बच्चों की शादी भी हो चुकी है। अंबानी परिवार अक्सर अपनी रईसी के लिए चर्चा में रहता है।


Click it and Unblock the Notifications