Nita Ambani Story: मिडिल क्लास घर में जन्म, 800 रुपए महीने की कमाई, Nita Dalal कैसे बनीं अंबानी परिवार की बहू?

Nita Ambani Story: नीता अंबानी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अरबपति परिवार में शादी होने के बाद भी वो जमीन से जुड़ी रहती हैं और अपना पैशन फॉलो करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नीता दलाल कैसे नीता अंबानी बनीं?

Nita Ambani

उनकी कहानी काफी हैरान करने वाली है और इसका पूरा श्रेय धीरू भाई अंबानी को जाता है। एक मिडिल क्लास परिवार में जन्मी नीता अंबानी जो कि किसी वक्त डांस सिखाकर महज 800 रुपए महीने की कमाई करतीं थीं किसने सोचा था कि एक दिन इतना बड़ा नाम बन जाएंगी और खुद एक बिजनेस वुमन के नाम से जानी जाएंगी। जानिए नीता दलाल कैसे बनीं अंबानी परिवार की बहू...

मिडिल क्लास फैमिली, 800 रुपए की कमाई

नीता दलाल एक भरतनाट्यम डांसर हुआ करती थीं और मिडिल क्लास परिवार में अपने डांस के पैशन को फॉलो करते हुए बड़ी हो रहीं थीं। वो पूरे दिन स्कूल में बच्चों को डांस सिखाती थीं और बदले में उनको महीने की 800 रुपए सैलरी मिलती थी। लेकिन एक नवरात्रि इवेंट के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अचानक उनकी जिंदगी तब बदल गई जब धीरू भाई अंबानी ने उनको परफॉर्म करते हुए देखा।

वो दर्शकों में बैठे थे और नीता से काफी प्रभावित हुए। उन्होने नीता को कॉल किया और बताया कि वो धीरू भाई बोले रहे हैं लेकिन नीता ने इसको प्रैंक कॉल समझकर जवाब दिया था कि वो एलिजाबेथ टेलर बोल रही हैं। जब धीरू भाई अंबानी ने तीसरी बार कॉल किया तो उनके पिता तो पता चला कि वो सच में धीरू भाई ही थे। नीता मुकेश से उनके घर पर मिलने के लिए राजी हो गईं और पहली नजर में ही मुकेश को नीता पसंद आ गईं।

कैसे हुआ प्रपोजल

नीता अंबानी के साथ मुकेश ने अपनी लग्जरी गाड़ियां छोड़कर मुंबई की बसों में सफर किया। एक बार दोनों एक बिजी रोड पर थे और मुकेश ने अचानक गाड़ी रोक दी। उन्होने बीच रास्ते नीता को प्रपोज किया और जब तक नीता ने हां नहीं कहा वो नहीं हटे। इस दौरान वो काफी जाम भी लग गया था। नीता ने शादी कर ली लेकिन अंबानी परिवार की बहू बनने के बाद भी अपना पैशन फॉलो करना नहीं छोड़ा। आज वो एक डांसर, बिजनेस वुमन और एक शानदार लेडी के तौर पर मशहूर हैं।

More from Filmibeat

Read more about: nita ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X