विदेशी सड़कों मॉडर्न अंदाज में दिखीं नीता अंबानी, डेढ़ लाख की ड्रेस मे वीडियो वायरल

मुकेश अंबानी एशिया के सबसे मशहूर और अमीर बिजनेसमैन माने जाते हैं। उनकी पत्नी नीता अंबानी भी अपनी जनरेशन की सबसे सफल बिजनेस वूमेन बताई जाती है। बता दें कि वह अपने पहनावे को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी रहती हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि वह डिजाइनर साड़ी या फिर ड्रेस पहने हुए नजर आती है और इसके चलते काफी सुर्खियों में आ जाती है।
लेकिन अब हाल ही में अंबानी फैन पेज में से एक द्वारा नीता अंबानी का एक पुराना वीडियो शेयर किया गया है। बता दे कि इस साल की शुरुआत में नीता अंबानी लंदन में खरीददारी करती हुई नजर आई थी। इस वीडियो में 60 साल की नीता अंबानी को 2024 के शुरुआती महीना में यूके के बिसेस्टर विलेज में शॉपिंग करते हुए देखा गया था।
इस दौरान आपको बता दें कि नीता अंबानी ने एक क्लासिक बेबी पिंक कलर की फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस पहन रखी थी और इसको सैंडल के साथ में पेयर किया हुआ था। इस दौरान उन्होंने काफी हल्का मेकअप किया हुआ था। खुले बालों के साथ वह और भी ज्यादा गॉर्जियस नजर आ रही थी। उनकी यह तस्वीरें खूब तेजी से वायरल हुई।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रिसर्च करने के बाद पता चला कि नीता अंबानी की क्लासिक फ्लोरल ड्रेस लग्जरियस ब्रांड Oscar De La Renta से ली गई है। अगर इसकी कीमत की बात की जाए तो आपको बता दें की आधिकारिक वेबसाइट पर 1590 अमेरिकी डॉलर यानी कि 1.32 लाख की बताई जा रही है।
इसी के अलावा नीता अंबानी ने इस पिंक कलर की कैजुअल और फ्लोरल ड्रेस के अलावा Hermes ब्रांड के सैंडल भी पेयर किए हुए थे। अगर हम इसकी कीमत की बात करते हैं तो आपको बता दें कि 83,915 रुपए की हैं। अक्सर नीता अंबानी अपनी क्यूटनेस और ब्रांडेड चीजों के लिए पसंद की जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications















