Nita Ambani ने ससुर धीरूभाई अंबानी से की थी खूब बदतमीजी, पटक दिया था फोन, बीचबचाव के लिए पिता को आना पड़ा आगे

Nita Ambani

Nita Ambani Dhirubhai Ambani Chat: नीता अंबानी जिनके आगे मुकेश अंबानी भी अपना सिर झुकाते हैं। एक समय ऐसा भी था, जब वो एक आम मिडल क्लास लड़की हुआ करती थीं। जो कभी ख्वाब में भी अंबानी परिवार की बहू होने का सपना नहीं देख सकती थीं। लेकिन उनकी किस्मत में अंबानी परिवार में राज करना ही लिखा था।

नीता अंबानी बेहद खूबसूरत थीं और एक डांस प्रोग्राम में देखने के बाद धीरूभाई अंबानी ने तय कर लिया था कि नीता ही उनके घर की बहू बनेंगी। नीता अंबानी को जब धीरूभाई अंबानी के पास से कॉल आया तो उन्हें अपनी किस्मत पर यकीन नहीं हुआ और उन्होंने काफी बदतमीजी से धीरूभाई से बात की थी। नीता का एक पुराना इंटरव्यू इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें वो बताती हुई दिख रही हैं कि कैसे उन्होंने अपने ससुर से पहली बार बात की थी और उनका फोन बेअदबी से काट दिया था।

इस पुराने वीडियो में आप नीता और मुकेश अंबानी को यह कहानी सुनाते हुए देख सकते हैं कि कैसे धीरूभाई अंबानी उनके मैचमेकर बने। नीता ने कहा- 'मैं अपनी परीक्षाओं के लिए पढ़ाई में व्यस्त थी, फोन की घंटी बजती है और मैं उठाती हूं, और फोन करने वाला खुद को धीरूभाई अंबानी बताता है और मैं यह सोचकर फोन काट देती हूं कि यह एक प्रैंक कॉल है।

नीता ने आगे बताया- 'उन्होंने दोबारा कॉल किया और मैंने फिर से फोन उठाया और उन्होंने फिर बोला कि मैं धीरूभाई अंबानी बोल रहा हूं तो मैंने उनसे गुस्से में बोला कि मुझे बेवकूफ बनाना बंद करो और चुपचा फोन रखो।'

नीता ने आगे बताया- 'उन्होंने तीसरी बार कॉल किया और मैं उस कॉल को उठाने की जहमत भी नहीं उठाती और मेरे पिता उस कॉल को उठाते हैं और मैं बस उनको देख रही थी। मैंने देखा कि उनके चेहरे के हाव-भाव अचानक से बदल गए। उन्होंने स्पीकर पर अपना हाथ रखा और मुझसे कहा कि ये वाकई में धीरूभाई अंबानी ही हैं और क्या तुम इनसे प्यार से बात कर सकती हो?'

मुकेश अंबानी नीता के साथ एक ही इंटरव्यू में बैठे हुए थे और उन्हें याद है कि कैसे उनके पिता ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से मिलवाया था और वह एक वास्तविक मैच मेकर थे।

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की शादी को अब दो दशक हो गए हैं और फिलहाल वे अपने बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं, जिसकी तारीख का ऑफिशियल अनाउंसमेंट तो नहीं हुआ है, लेकिन कहा जा रहा है कि ये शादी जुलाई में हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X