Nita Ambani का मेकअप आर्टिस्ट लेता है सबसे ज्यादा फीस, एक बार मेकअप करने के वसूलते हैं इतनी ज्यादा रकम

Nita Ambani Makeup Artist: देश के सबसे अमीर घरानों में से एक अंबानी परिवार की रिहायशी के चर्चे आए दिन होते ही रहते हैं। आज के समय में हर कोई जानना चाहता है कि इनका परिवार कैसे रहता है और इस अंबानी परिवार की सबसे चर्चित सदस्या हैं नीता अंबानी।
मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी 60 साल की हैं, लेकिन उन्होंने जिस तरह से खुद को मेंटेन किया हुआ है, उससे उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लग पाता। नीता अंबानी को सजने-संवरने का बहुत शौक है और इसके उनके पास एक बेहद महंगा मेकअप आर्टिस्ट है।
अंबानी परिवार ने हमेशा अपने चेहरे पर जादू चलाने के लिए हमेशा मिकी कॉन्ट्रैक्टर पर भरोसा किया है। सिर्फ नीता अंबानी ही नहीं, बल्कि उनकी बेटी ईशा अंबानी और बहू श्लोका अंबानी भी हमेशा इस दिग्गज मेकअप आर्टिस्ट के साथ तैयार होना पसंद करती हैं।
सिर्फ नीता अंबानी ही नहीं बल्कि कई फिल्मों में भी वो बतौर मेकअप आर्टिस्ट अपना हुनर दिखा चुके हैं। उन्होंने 'हम आपके हैं कौन', 'दिल तो पागल है', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'कल हो ना हो', 'मोहब्बतें', 'माई नेम इज खान', 'कार्तिक कॉलिंग कार्तिक', 'डॉन', 'वीरे दी वेडिंग' में काम किया है और हाल ही में उन्होंने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी काम किया है।
मिकी बॉलीवुड के पसंदीदा मेकअप आर्टिस्ट में से एक हैं। उनके क्लाइंट में करीना कपूर खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी, श्रीदेवी और बहुत सितारे शामिल हैं। वह कथित तौर पर प्रति व्यक्ति प्रति दिन 75000 से 1 लाख रुपये चार्ज करते हैं और यह उन्हें सबसे ज्यादा फीस पाने वाला मेकअप आर्टिस्ट बनाता है।


Click it and Unblock the Notifications