Nita Ambani के चक्कर में मुकेश अंबानी को खाने पड़े थे बसों के धक्के, करना पड़े थे ऐसे-ऐसे काम

Nita Ambani Love Story: रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों में शामिल मुकेश अंबानी और उनका परिवार अक्सर सुर्खियों में रहता है। मुकेश अंबानी अक्सर अपने लग्जरी शौक के लिए जाने जाते हैं। मुकेश अंबानी के पास हमेशा से ही महंगी लग्जरी कारें रही हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब मर्सिडीज कार होने के बावजूद उन्हें मुंबई में बसों में धक्के खाने पड़ते थे।
नीता अंबानी ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि कैसे उन्होंने डेटिंग के दौरान मुकेश अंबानी के सामने बस में सफर करने की शर्त रखी थी। खास बात ये है कि खुद मुकेश अंबानी भी तुरंत तैयार हो गए थे। नीता अंबानी ने बताया कि उस समय भी मुकेश अंबानी के पास मर्सिडीज जैसी लग्जरी कार थी।
इस बारे में बात करते हुए नीता अंबानी ने कहा, "उन दिनों जब हम एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, तब मुकेश के पास मर्सिडीज कार हुआ करती थी। इसलिए हम अक्सर अपनी डेट पर उस कार में जाते थे।' लेकिन एक दिन मैंने उनसे कहा कि तुम्हें मेरे रास्ते का सफर करना होगा, सबसे अच्छी बस में।"
नीता अंबानी ने इंटरव्यू में आगे कहा, "मैंने मुकेश से कहा कि इसमें सबसे अच्छी सीट डबल डेकर बस के टॉप की फ्रंट सीट है। उस समय मुकेश मेरे साथ आए थे, यह मेरा पसंदीदा रूट हुआ करता था, क्योंकि बस जुहू बीच से होकर जाती थी और उस सीट से आप समंदर और समुद्र तट को बहुत अच्छे से देख सकते थे।"
बता दें कि नीता अंबानी अपनी सादगी के लिए भी जानी जाती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि आपको क्या लगता है कि देश के सबसे अमीर आदमी की पत्नी कौन हैं? और आप अभी भी अपनी पहचान कैसे बनाए रखते हैं?
इसके जवाब में नीता अंबानी ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं किसी भी तरह से मुकेश को सपोर्ट कर पा रही हूं। मुझे लगता है कि मेरा काम ही मेरी पहचान है। मैं भारत के दूरदर्शी व्यक्ति की जीवन संगिनी कहलाना चाहूंगी। बता दें कि नीता अंबानी ने शादी के बाद एक स्कूल में पढ़ाना भी शुरू कर दिया था। इस काम के लिए उन्हें 800 रुपये हर महीने सैलरी भी दी जाती थी, इस काम में मुकेश अंबानी ने भी उनका भरपूर साथ दिया।


Click it and Unblock the Notifications