60 की उम्र में 30 की लगती हैं नीता अंबानी, खुद को फिट रखने के लिए रोजाना फॉलो करती हैं ये डाइट प्लान

Nita Ambani Fitness Tips

Nita Ambani Fitness Tips: नामी बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) अपनी तेज दिमाग के साथ ही अपनी खूबसूरती के लिए भी काफी चर्चाओं में रहती हैं। बता दें कि नीता अंबानी 60 साल की हो चुकी हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने खुद को इस तरह से मेनटेन किया है कि हर कोई उनकी आज भी तारीफ करता है। चाहें चमकीले कपड़े हों या वेस्टर्न आउटफिट हर रंग हर ड्रेस उनपर जंचता है।

60 की उम्र में काफी एक्टिव हैं नीता अंबानी जानें राज

नीता अंबानी (Nita Ambani) इतनी एक्टिव हैं कि इस उम्र में भी वह जमकर बिजनेस मीटिंग, इवेंट्स, आईपीएल मैच जैसी तमाम चीजें संभाल रही हैं। बता दें कि नीता अंबानी इस उम्र में भी काफी फिट हैं। नीता अंबानी को इतना फिट दिखने के लिए काफी मेहनत भी करनी पड़ती है। वह जमकर एक्सरसाइज करती हैं और अपनी डाइट पर तो खास फोकस करती हैं। वहीं कई चीजें ऐसी हैं जिसे वह पूरी तरह से इग्नोर करती हैं। चलिए जानते हैं कि नीता अंबानी इस उम्र में भी इतनी फिट कैसे हैं।

रोजाना चलती हैं सात हजार कदम

नीता अंबानी (Nita Ambani) कहती हैं कि जब आप मजबूत होती हैं तो आपको कोई रोक नहीं सकता। कम से कम आप रोजाना नहीं तो हफ्ते में चार दिन खुद के लिए 30 मिनट जरूर दें। नीता अंबानी रोजाना ही 5 से 7 हजार कदम चलती हैं। इसके बाद वह योग और एक्सरसाइज पर भी ध्यान देती हैं। इतना ही नहीं अच्छी फिटनेस के लिए एक्सरसाइज के साथ ही जरूरी है कि आप बैलेंस डाइट लें। आपके खाने में विटामिन, मिनरल, प्रोटीन आदि सभी चीजें सामान्य मात्राओं में हों।

खाने में खाती हैं शुद्ध शाकाहारी भोजन और करती हैं ये काम

नीता अंबानी (Nita Ambani) कहती हैं कि वह शाकाहारी खाना खाती हैं। इसके अलावा वह लीक्विड डाइट जरूर लेती हैं जिससे बॉडी डीटॉक्स रहे। इसके अलावा नीता अंबानी खुद को फिट रखने के लिए आज भी भरतनाट्यम डांस करती हैं। वह लगभग रोजाना ही अपने डांस की प्रैक्टिस करती हैं। डांस भी काफी अच्छा वर्कआउट है यह भी आपकी बॉडी के एक्स्ट्रा फैट को कम करता है।

स्विमिंग भी करती हैं नीता अंबानी

आपको बता दें कि इन सबके बाद इस उम्र में नीता अंबानी (Nita Ambani) स्विमिंग और एक्वा भी करती हैं। जिससे उनकी बॉडी काफी रिलैक्स हो जाती है। नीता अंबानी कहती हैं कि यह सब करने से उन्हें काफी शांति मिलती है। क्योंकि उससे एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होते हैं। जो खुशी देने वाला हार्मोन होता है। यह आपके तनाव को कम करता है। नीता अंबानी फिटनेस टिप्स देती हुई कहती हैं कि आप भले ही अपने लिए कम समय निकालें, लेकिन समय जरूर निकालें खुद के लिए।

ब्रेकफास्ट में क्या खाती हैं नीता अंबानी

नीता अंबानी अपने खाने पीने का खास ख्याल रखती हैं वह सुबह प्रोटीन और कैल्शियम रिच फूड खाना पसंद करती हैं। वह सुबह उठकर ड्राई फ्रूट्स खाती हैं। फल खाती हैं और कुछ समय बाद जूस पीती हैं। जूस में वह संतरा या अन्नास का नहीं बल्कि चुकंदर का जूस वह रोजाना पीना पसंद करती हैं। यह ब्लड प्रेशर को मेनटेन करता है और हेल्थ में भी काफी सुधार करता है।

लंच में क्या लेना पसंद करती हैं नीता अंबानी

वहीं लंच की बात करे तो नीता अंबानी लंच में हल्का ही खाती हैं, लेकिन वह लंच जरा भी नहीं छोड़ती हैं क्योंकि इससे ऊर्जा का स्तर बना रहता है। वह मैग्नीशियम, विटामिन सभी को ध्यान में रखते हुए हरी सब्जियां खाना पसंद करती हैं। इसके अलावा वह वेजिटेबल सूप और सलाद खाती हैं।

क्या रात का खाना खाती हैं नीता अंबानी

जी हां, नीता अंबानी नाश्ते और लंच की तरह ही रात का खाना खाना भी पसंद करती हैं। वह डिनर करना कभी भी स्किप नहीं करतीं। नीता अंबानी रात में अंकुरित अनाज, सूप, हरी सब्जियां हल्का खाना खाना पसंद करती हैं। इससे डाइजेशन भी ठीक रहता है और वजन भी नियंत्रण में रहता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X