..................... Nita ambani ipl matches she hug with cricketers photo gone viral - Hindi Filmibeat

नीता अंबानी ने इन क्रिकेटर्स को लगाया था गले, एक खिलाड़ी ने उठा लिया था गोद, फोटो हुई थी वायरल

Nita Ambani Harbhajan Singh Rohit Sharma

Nita Ambani IPL: एशिया के सबसे अमीर और मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी मुंबई इंडियंस के मैच के दौरान कई बार मैदान पर टीम को सपोर्ट करने के लिए पहुंच जाती हैं। इसी के अलावा नीता अंबानी के मैच के दौरान के फोटोज भी सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं। कई बार तो टीम मुंबई इंडियंस की जीत के बाद नीता अंबानी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने खिलाड़ियों को गले लगा लिया।

किरोन पोलार्ड

साल 2013 में आईपीएल फाइनल में मुंबई इंडियंस टीम के सामने महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की टीम थी। इस मैच के दौरान मुंबई इंडियंस की टीम ने जल्दी विकेट खो दिया था और इसके लिए वह संघर्ष कर रही थी। लेकिन फिर ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड के शानदार बैटिंग परफॉर्मेंस के बाद मुश्किल से इसे निकाल दिया गया था। इस मैच के दौरान पोलार्ड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और इसके चलते नीता अंबानी ने उन्हें गले लगा लिया।

रोहित शर्मा

साल 2013 में पहली बार आईपीएल खिताब मुंबई इंडियंस के नाम हुआ था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस वक्त पर टीम के कप्तान रोहित शर्मा थे और जब फाइनल में टीम जीती थी तो नीता अंबानी ने उन्हें गले से लगा लिया था। जिसका फोटो भी तेजी से वायरल हुआ था।

हरभजन सिंह

पूर्व भारतीय ऑफ़ स्पिनर हरभजन सिंह बहुत लंबे समय तक मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा बने रहे थे। बता दे कि उन्होंने इस टीम के लिए कप्तानी की। आईपीएल 2012 के मैच के दौरान मुंबई इंडियंस की जीत के बाद नीता अंबानी ने हरभजन सिंह को गले से लगा लिया। इसका फोटो तेजी से वायरल हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X